फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

अंजनिया में हाथियों के झुंड ने रौंदी धान की फसल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Oct 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा। किलपुरा रेंज के वन सीमा से सटे गांव अंजनिया में हाथियों के झुंड ने तीन ग्रामीणों की एक एकड़ धान की फसल रौंद दी। वन कर्मियों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बमुश्किल हाथियों के झुंड को खेतों से खदेड़ा।
विज्ञापन

रविवार की देर रात किलपुरा वन रेंज से सटे ग्राम अंजनिया में हाथियों का झुंड आबादी क्षेत्र में ग्रामीणों के खेतों में घुस गया और धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। आबादी क्षेत्र में हाथियों के झुंड आने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने हाथियों को भगाने का प्रयास किया लेकिन हाथियों का झुंड खेतों में ही उत्पात मचाता रहा।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे वन विभाग कर्मियों एवं ग्रामीणों ने लगभग एक घंटे शोरशराबा, पटाखे एवं बर्तन बजाकर बमुश्किल हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। हाथियों के झुंड ने खुशाल सिंह धौनी, मोहन सिंह धौनी व शंकर सिंह की लगभग एक एकड़ धान की फसल को तहस-नहस कर दिया। ग्रामीण सूरज चंद ने बताया कि हाथियों के झुंड में छोटे-बड़े लगभग दस हाथी थे। ग्रामीणों ने जंगली जानवरों से फसलों को बचाने के लिए वन सीमा से सटे गांव में सोलर फेंसिंग लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed