{"_id":"62226e263153ac283566f2c4","slug":"civic-aminities-khatima-news-hld455477751","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रय केंद्रों पर गन्ना डंप, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रय केंद्रों पर गन्ना डंप, किसान परेशान
विज्ञापन
खटीमा के चारुबेटा गन्ना सेंटर पर उठान न होने से डंप किसानों का गन्ना। संवाद
- फोटो : KHATIMA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खटीमा। सितारगंज चीनी मिल के क्लोजर की वजह से सीमांत क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्रों पर गन्ना डंप पड़ा है। इससे गन्ना सूखने लगा है। मझोला-खटीमा सहकारी गन्ना विकास समिति डायरेक्टर मनमोहन सिंह, वरिष्ठ गन्ना किसान किरन तलवार, नीतिन रस्तोगी आदि ने बताया कि सेंटरों में पड़े गन्ने का उठान नहीं किया जा रहा है।
सहकारी गन्ना विकास समिति के अध्यक्ष भगवंत सिंह खालसा ने बताया कि चीनी मिल सितारगंज के क्लोजर के चलते गन्ना उठाया नहीं जा रहा है। अब मिल की मरम्मत हो चुकी है। शनिवार से गन्ना उठान शुरू होगा।
गन्ना किसानों की मानें तो दिसंबर में मिल में तकनीकी गड़बड़ी, उसके बाद बेमौसमी बारिश से किसान समय पर गन्ना नहीं समेट सके। इधर, चारुबेटा, सड़ासड़िया, बानूसी, दाह-ढाकी, पुरनापुर आदि गन्ना सेंटरों पर उठान नहीं होने से गन्ना डंप पड़ा है। किसानों ने गन्ना उठान ने होने से आक्रोश जताया है। उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन से तत्काल गन्ना उठवाने की मांग की है। संवाद