फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

श्रम विभाग असंगठित मजदूरों के श्रम कार्ड बनाने की कार्रवाई में जुटा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में श्रम पर्वतन कार्यालय में ई-श्रम कार्ड के लिए आवेदन करती महिला श्रमिक। संवाद - फोटो : KHATIMA
श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को श्रम कार्ड उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे वे सरकारी सुविधा का लाभ उठा सकें। खटीमा का श्रमिक सुविधा केंद्र 2020 से बंद है, जिस वजह से यहां के श्रमिकों को कार्ड बनाने के लिए रुद्रपुर जाना मजबूरी बन गया है।
विज्ञापन

श्रम विभाग उन असंगठित मजदूरों को ई-श्रम कार्ड जारी करता है, जिनका किसी विभाग के माध्यम से पीएफ नहीं कटता है। इस श्रेणी में दुकानों में काम करने वाले, पेपर बांटने वाले, छोटी जोत के किसान, कारखानों में काम करने वाले मजदूर, मनरेगा में काम करने वाले श्रमिक आदि सरकार की इस योजना का लाभ ले सकते हैं।
विज्ञापन

श्रम विभाग की ओर से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं फोन नंबर के आधार पर ई-श्रम कार्ड बना रहा है। श्रम विभाग के अनुसार, अभी तक लगभग चार हजार मजदूरों को साइकिल, सिलाई मशीन, सोलर लाइट, कंबल, टूल किट उपलब्ध कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान सहायक आरसी राठौर ने बताया कि असंगठित मजदूरों के ई-श्रम के फार्म निशुल्क भरे जा रहे है। बुधवार को श्रम प्रवर्तन कार्यालय पहुंचे ग्राम बानूसा निवासी मुन्ना सिंह, ग्राम चांदा निवासी सीमा देवी और राजेश्वरी, पकड़िया निवासी रेशमा देवी ने कार्ड बनाने की गुहार लगाई, लेकिन कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों ने उन्हें रुद्रपुर जाने की सलाह दी। बताया कि अभी यहां व्यवस्था शुरू नहीं की गई है।

बंद श्रमिक सुविधा केंद्र को खुलवाने के लिए किया जा रहा पत्राचार
खटीमा। श्रमिक सुविधा केंद्र खुलवाने के लिए शासन-प्रशासन से लगातार पत्राचार किया जा रहा है। यहां केंद्र नहीं होने से श्रमिकों को श्रम कार्ड के लिए रुद्रपुर जाना पड़ता है। श्रमिकों को अनावश्यक रुद्रपुर के चक्कर न लगाना पड़ें, इसकी व्यवस्था की जा रही है। फिलहाल अंसगठित मजदूरों को ई-श्रम निशुल्क आवेदन कराए जा रहे है।
-मीनाक्षी भट्ट, श्रम प्रवर्तन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed