फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

खटीमा को जिला बनाने एवं अन्य मांगों को लेकर तहसील गेट पर धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में तहसील गेट पर खटीमा को जिला बनाने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों के लोग धरना देते। - फोटो : KHATIMA
खटीमा। खटीमा को जिला बनाने सहित अन्य मांगों को लेकर दो संगठनों का तहसील गेट पर धरना जारी रहा।
विज्ञापन

जिला बनाओ संघर्ष समिति की ओर से खटीमा को जिला बनाने, उत्तराखंड के वन गांवों को राजस्व गांव घोषित करने, किसानों के कृषि ऋण माफ करने को लेकर तहसील गेट पर दूसरे दिन भी धरना दिया।

धरना देने वालों में नरेंद्र उत्तराखंडी उर्फ हरीश शर्मा, मदन मेहरा, प्रकाश भट्ट, सतीश भट्ट, चंद्र बल्लभ पुनेठा, टीसी सकलानी, केके सिंह, मानवती देवी, ठाकुर भगवान सिंह आदि थे। वहीं दूसरे संगठन के राकेश शुक्ला व हेम चंद तिवारी ने खटीमा को जिला घोषित करने, व्यापारियों को एक-एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने, बिजली बिल माफ करने, भूमि का मालिकाना हक देने व पांच सौ रुपये प्रतिदिन की न्यूनतम मजदूरी घोषित किये जाने को लेकर तहसील गेट पर तीसरे दिन भी धरना दिया। वहां राम सिंह धामी, कैलाश भट्ट, तारा चंद, ललित सिंह ज्याला, दीवान सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed