फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

थारू जनजाति भूमि पर कब्जे के मामले छाए

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा में शिविर में मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट महिलाओं को देते जनजाति आयोग अध्यक्ष शर्मा। - फोटो : KHATIMA
उत्तराखंड जनजाति आयोग अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री मूरतराम शर्मा की देखरेख में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 38 मामले उठे। इन समस्याओं में थारु जनजाति की भूमि पर हुए कब्जे के मामले उठे। विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखी गईं समस्याओं में 26 समस्याओं का मौके पर निपटारा किया गया। शेष मामले संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के लिए सौंपे।
विज्ञापन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के ग्राउंड में आयोजित शिविर में ग्राम जमौर निवासी मुलियावती पत्नी स्व. संतराम का मुद्दा छाया रहा। इसमें एसडीएम खटीमा की ओर से की गई कार्रवाई को आयोग अध्यक्ष शर्मा ने अस्पष्ट बताया। उन्होंने तहसीलदार को एक सप्ताह में रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। बताया गया कि इस महिला की जमीन पर कई दबंग काबिज हैं।
विज्ञापन

एक अन्य शिकायत में ग्राम भूड़ के ग्रामीणों ने उठाया जिसमें लतीफ शाह ने आरोप लगाया कि ग्राम सभा में 12 सरकारी तालाब सहित सरकारी जमीन दबंगों के कब्जे में है। ग्रामीणों ने ग्राम सभा की जमीन की नापजोख कर सरकारी भूमि खाली कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर में कैलाश चंद ने बिजली पोल, माया जोशी ग्राम प्रधान ने नाले में पीचिंग, कमला देवी ने भूमि संबंधी, दीवान सिंह मनराल ने भूमि पर कब्जा, शबनम, मेहरुन निशा ने सीएम कोष से आर्थिक सहायता, धन सिंह सामंत ने मिट्टी भरान, हीरा नाथ गोस्वामी ने भू-कटाव रोकने, माया जोशी ने पुलिया एवं सीसी निर्माण की मांग उठाई।
आयोग अध्यक्ष शर्मा ने महालक्ष्मी किट, दिव्यांग उपकरण, प्रमाणपत्र भी बांटे। राशन कार्ड, परिवार रजिस्ट्रर की नकल आदि बांटी गई। शिविर में एसडीएम रविंद्र सिंह बिष्ट, जनजाति आयोग प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश राणा, सीएम ओएसडी प्रमोद जोशी ने अधिकारियों से जनसमस्याएं तत्काल हल करने को कहा। संचालन तहसीलदार यूसुफ अली, राम रतन यादव एवं बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी ने किया। शिविर में समस्त विभागाधिकारी मौजूद रहे। वहां देवेंद्र चौहान, ईई रवि लोसाली, ईई दीपक सेनी, रवींद्र राणा आदि थे। संवाद
एटीएस का किया औचक निरीक्षण
खटीमा। उत्तराखंड जनजाति आयोग अध्यक्ष मूरतराम शर्मा ने राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रावास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संतोषजनक कार्य के लिए प्रधानाचार्य आरडी जोशी की सराहना की। छात्रावास के बच्चों ने भव्य स्वागत किया।

जनजाति आयोग अध्यक्ष ने स्टांपों पर खरीदी भूमि को बताया गैर कानूनी
खटीमा। पत्रकारों से रुबरु हुए आयोग अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि जनजाति आयोग थारु बुक्सा के संरक्षण के प्रति वचनबद्ध हैं। जनजाति आयोग में ऊधमसिंह नगर के एक अकेले खटीमा के 80 प्रतिशत वाद चल रहे हैं, जबकि कई मामले निपटाए जा चुके हैं। उन्होंने बहुउद्देशीय शिविर में मौजूद अधिकारियों से अपील की कि वह थारु जनजाति के लोगों के मामलों को प्राथमिकता से निपटाएं। इनकी समस्या समाधान के लिए अधिकारी ईश्वरीय कार्य मानकर संपन्न करें। उन्होंने 100, 200 एवं 50 रुपये के स्टांपों पर खरीदी भूमि को गैर कानूनी बताया। उन्होंने कहा कि जनजाति लोगों को सहयोग करने के पुनीत कार्य में चूक नहीं आने दें।

खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित करते जनजाति आयोग अध्यक्ष शर्?

खटीमा में बहुउद्देशीय शिविर में दिव्यांगों को ट्राइसाइकिल वितरित करते जनजाति आयोग अध्यक्ष शर्?- फोटो : KHATIMA

खटीमा के जनजाति आईटीआई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं सुनते जनजाति आयोग अध्यक्ष मूर?

खटीमा के जनजाति आईटीआई में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में समस्याएं सुनते जनजाति आयोग अध्यक्ष मूर?- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed