फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

मार्ग के अभाव में 21.30 लाख की लागत से बने कोल्ड स्टोर एवं मछली दाना प्लांट बने शोपीस

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:39 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
खटीमा के गोसीकुआं में मछली दाना प्लांट में लगी मशीन। - फोटो : KHATIMA
बीएडीपी एवं मनरेगा के 48.30 लाख रुपये से बने कोल्ड स्टोर एवं मछली दाना निर्माण भवन मार्ग के अभाव में शोपीस बनकर रह गए हैं। एक वर्ष पूर्व एक ही परिसर में बनी दोनों बिल्डिंग में 19.40 लाख रुपये मूल्य की मशीनें भी जंग खा रही हैं।
विज्ञापन

महिला स्वरोजगार योजना को बढ़ावा देने के लिए बीएडीपी एवं मनरेगा के बजट से ग्राम गोसीकुआं में दो प्लांट लगाए गए। इसमें मछली दाना बनाने एवं निर्जलीयकरण पैकेज यूनिट (कोल्ड स्टोर) प्लांट लगाया गया। विकासखंड के रिकार्ड के अनुसार मछली दाना तैयार करने के लिए 11.30 लाख रुपये बिल्डिंग और 9.49 लाख मशीनों पर खर्च करने सहित 20.77 लाख रुपये खर्च किए गए।
विज्ञापन

कोल्ड स्टोर के लिए 10 लाख रुपये बिल्डिंग और 17.60 लाख रुपये मशीनों पर खर्च करने सहित कुल 27.60 लाख खर्च किए गया। महिला स्वयं सहायता समूह के लिए सरकारी मद से मशीन सहित 48.37 लाख रुपये खर्च किए गए। एक ही परिसर में बने मछली दाना प्लांट और कोल्ड स्टोर एक साल बीतने के बाद भी प्लांट शुरू नहीं हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के मार्ग का समाधान किया जाएगा : बीडीओ
खटीमा। मछली दाने का प्लांट एवं कोल्ड स्टोर निर्माण के समय मार्ग का कोई विवाद नहीं था। गांव के एक व्यक्ति की ओर से दी गई एक बीघा भूमि में निर्माण एवं मशीनें लगाने के बाद मार्ग का विवाद खड़ा किया गया है। बीडीओ दिनेश चंद्र गुरुरानी ने बताया कि इस प्लांट के मार्ग की समस्या का समाधान किया जाएगा।

फोटो-08केटीएम08पी, 09पी 10पी

खटीमा के गोसीकुआं में कोल्ड स्टोर में रखे उपकरण।

खटीमा के गोसीकुआं में कोल्ड स्टोर में रखे उपकरण।- फोटो : KHATIMA

खटीमा के गोसीकुआं में निर्मित मछली दाना एवं कोल्ड स्टोर भवन।

खटीमा के गोसीकुआं में निर्मित मछली दाना एवं कोल्ड स्टोर भवन।- फोटो : KHATIMA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed