फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

महिलाओं ने जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की उठाई मांग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
खटीमा तहसील परिसर में प्रदर्शन करते आदर्श कालोनी वार्ड 19 के लोग। - फोटो : KHATIMA
आदर्श कॉलोनी वार्ड 19 की महिलाओं ने बरसात में जलभराव की आशंका को देखते हुए पानी की निकासी की उचित व्यवस्था करने की मांग को लेकर तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम निर्मला बिष्ट को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को आदर्श कॉलोनी वार्ड 19 की महिलाएं तहसील पहुंचीं। उन्होंने कॉलोनी में बरसात में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि आदर्श कॉलोनी में जलभराव की भारी समस्या है। अब तक जिस सड़क को काटकर पानी निकासी की जाती थी अब वहां पर मकान की बुनियाद लगा दी गई है और उसमें मिट्टी भरान कर दिया है जिससे पानी निकासी पूर्ण रूप से बंद हो गई है।
विज्ञापन

इस कारण आदर्श कॉलोनी में आने वाली बरसात में जलभराव की आशंका बनी रहेगी। महिलाओं ने बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था करने की मांग की। ज्ञापन में सभासद अकबर हुसैन, बबीता चंद, पूजा, गुड्डी महर, पुष्पा, आशा धामी, रजनी शर्मा, मीना अधिकारी, विमला देवी, पुष्पा बोहरा, रेनू सामंत, भुवन जोशी आदि के हस्ताक्षर हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed