{"_id":"638102fb5ac7507be2654704","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4832095120","type":"story","status":"publish","title_hn":"मीडिया सेंटर को हस्तांतरित होगी प्रेस क्लब की भूमि : तिवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मीडिया सेंटर को हस्तांतरित होगी प्रेस क्लब की भूमि : तिवारी
विज्ञापन
काशीपुर। सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि काशीपुर में पत्रकारों के लिए पूर्व में आवंटित संपत्ति वैधानिक प्रक्रिया अपनाते हुए मीडिया सेंटर के नाम हस्तांतरित कराई जाएगी। सूचना विभाग और पत्रकार आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं। पत्रकारों की समस्या का विभागीय स्तर पर समाधान कराया जाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रेस क्लब की खाली पड़ी भूमि काशीपुर मीडिया सेंटर को हस्तांतरित कर उसके भवन निर्माण के लिए धनराशि मुहैया कराई जाएगी। प्रेस मान्यता नियमावली में संशोधन प्रस्तावित है। उन्होंने नियमावलियों के निर्माण में सहयोग के लिए पत्रकारों से भी सुझाव मांगे। उन्होंने विज्ञापनों का वितरण समान रूप से कराने का भरोसा दिलाया। कहा कि अगर मान्यता प्राप्त या गैर मान्यता प्राप्त पत्रकार के साथ कोई दुर्घटना होती है अथवा वह किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित होता है तो वह अपने जनपद के जिला सूचना अधिकारी को इसकी जानकारी देता है। इसके बाद जिला सूचना अधिकारी अपने स्तर से कार्रवाई करेगा। पत्रकारों ने ज्ञापन सौंपकर मान्यता के मापदंड शिथिल करने और लघु समाचार पत्रों को दिए जाने वाले विज्ञापनों के जल्द भुगतान आदि की मांग की।
तिवारी ने कहा कि जिला और राज्य स्तर पर पत्रकारों से विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य हेल्थ कार्ड बनाने की योजना है जिसमें पत्रकारों का सूचीबद्ध अस्पतालों में इलाज कराया जाएगा। कवयित्री अनुश्री भारद्वाज ने काव्य पाठ प्रस्तुत किया। वहां एसडीएम अभय प्रताप, तहसीलदार यूसुफ अली, अनिरुद्ध निझावन, जसपाल चड्ढा, मीडिया सेंटर अध्यक्ष दिलप्रीत सेठी, डॉ. दीपिका गुड़िया आत्रेय, अमरीश अग्रवाल, नदीमुद्दीन, अनुराग गंगोला, विकास गुप्ता, गजेंद्र यादव, शिवअवतार शर्मा, आसिम अजहर, सोनू जैन, विपिन चौहान, विकास गुप्ता, मानिक गुप्ता, एफयू खान आदि पत्रकार मौजूद रहे।