{"_id":"636e8fb9897cdc31567f0637","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4816978114","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सभासद ने पालिका के सामने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई को लेकर सभासद ने पालिका के सामने दिया धरना
विज्ञापन
जसपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठे सभासद। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध कब्जेदार पर कार्रवाई के लिए पालिका के सामने धरना
पालिका अध्यक्ष और ईओ पर कब्जेदार से सांठगांठ का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
जसपुर। नगर पालिका की भूमि पर एक व्यक्ति की ओर से अवैध कब्जा करने और पालिका प्रशासन की ओर से अवैध कब्जेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने से सभासद पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठ गए। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष और ईओ पर अवैध कब्जेदार से सांठगांठ करने का आरोप लगाया है।
नगर पालिका की मौजा अमृतपुर पट्टी में खसरा नंबर 292 भूमि है। भूमि का मुकदमा हाईकोर्ट में विचाराधीन है। सभासदों की अवैध कब्जा किए जाने की सूचना देने पर भी पालिका प्रशास ने कब्जेदार के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। सभासदों ने आरोप लगाया कि सप्ताह पूर्व नगर पालिका प्रशासन को सूचना दी थी। पालिकाध्यक्ष मुमताज बेगम ने बताया कि उन्होंने ईओ को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पालिका की किसी भी भूमि पर अवैध कब्जा नहीं हुआ है। जिन्हें सभासद अवैध कब्जेदार बता रहे हैं, वह दो बार अदालत से मुकदमा जीत चुके हैं।
राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने अभिलेखों में उनका नाम दर्ज कर भूमि की पैमाइश करके उन्हें उनके हिस्से की भूमि पर कब्जा दे दिया था। नगर पालिका के हिस्से में आई भूमि पर नगर पालिका का कब्जा दिया गया था। जिस भूमि पर निर्माण कार्य चल रहा है वह भूमि नगर पालिका की नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने एसडीएम को पत्र देकर नगर पालिका की भूमि की पैमाइश करने और पैमाइश होने तक निर्माण कार्य रुकवाए जाने का अनुरोध किया है। सूचना मंडलायुक्त, डीएम को भी दे दी है। वहां सुधीर विश्नोई, रूबी प्रधान, नफीस अहमद, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, मोहम्मद यामीन, मोहम्मद अमजद, रूपा देवी, मोहम्मद दानिश, मोहम्मद शहजाद, मोहम्मद फहीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
......11 केएसपी 12 पी....जसपुर नगर पालिका कार्यालय के सामने धरने पर बैठे सभासद। संवाद