फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

अरदास में बेअदबी मामले में आरोपी को बर्खास्त करने की मांग1

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
रुद्रपुर में गुरुद्वारे में आयोजित बैठक में मौजूद सिख समाज के लोग। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। नानकमत्ता साहिब में बेअदबी के मामले में सिख संगठन ने आक्रोश व्यक्त किया। दशमेश नगर गुरुद्वारे में हुई बैठक में सिख संगठन से जुड़े प्रतिनिधियों ने विस्तृत चर्चा करते हुए अकाल तख्त साहिब से आरोपी पदाधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की।
विज्ञापन

नानकमत्ता साहिब में 16 और 17 अक्तूबर को डेरा कारसेवा (जिसके जत्थेदार बाबा तरसेम सिंह हैं) में नामधारी संप्रदाय पर गुरु साहिब की बेअदबी का आरोप लगा था। इसमें दो पदाधिकारियों ने गुरुद्वारा प्रबंधन से माफी भी मांगी थी। सोमवार को आवास-विकास स्थित दशमेश नगर गुरुद्वारे में सिख संगठन और तराई सिख महासभा के बैनर तले बैठक हुई। संगठन के पदाधिकारियों ने श्री अकाल तख्त साहिब से कहा कि एक पदाधिकारी बार-बार गुरु घर की मर्यादा को तार-तार करते रहे हैं।
विज्ञापन

अकाल तख्त साहिब से उन पर पहले भी दंड लगाया गया था। अब उन्होंने फिर से अपने डेरे पर अरदास की मर्यादा का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि अकाल तख्त साहिब से विनती की गई है कि आरोपी को सिख पंथ से बर्खास्त किया जाए। इस दौरान सारी संगत ने बाबा बचन सिंह से अपील की कि आरोपी को दिल्ली वाली कारसेवा संस्था से निष्कासित किया जाए। साथ ही गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी श्री नानकमत्ता साहिब से अपील की गई कि ऐसी संस्था को गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में कारसेवा से सेवामुक्त किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नानकमत्ता सोसाइटी के नवीनीकरण की जिम्मेदारी जनरल सेक्रेटरी की होती है लेकिन वह स्वयं ही इसमें रोड़ा अटका रहे हैं। ऐसे पदाधिकारियों को पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। वहां भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह विर्क, प्रीतम सिंह संधू, विश्राम सिंह, फतेहजीत सिंह, डॉ. केहर सिंह, करनैल सिंह, पाल सिंह सीतापुर, जगदेव सिंह लुधियाना, जागीर सिंह जख्मी, सलविंदर सिंह कलसी, बलकार सिंह बिलसिंडा, दिलबाग सिंह निगोई, संतोख सिंह रंधावा, सतनाम सिंह, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह, अंतरप्रीत सिंह, हरी सिंह, महिंदर सिंह बसिंघा, जसबीर सिंह बहेड़ी, दरबारा सिंह पलिया, बलजीत सिंह आदि थे।

20 दिन में कार्रवाई न होने पर तैयार होगी अगली रणनीति
रुद्रपुर। भारतीय सिख संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष जसबीर सिंह विर्क ने कहा कि कमेटी के अध्यक्ष को छोड़कर शेष तीन पदाधिकारी कमेटी के नवीनीकरण के लिए हस्ताक्षर नहीं कर रहे हैं। ऐसे लोगों को कमेटी में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सिख संगत अकाल तख्त की तरफ देख रही है। 20 दिन तक सिख संगत ठोस कार्रवाई का इंतजार करेगी, इसके बाद भी कार्रवाई न हुई तो संगत सारे सिख समाज को नानकमत्ता साहिब में बुलाकर इस मसले पर विचार करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी संदेश दिया गया कि वह आरोपी का साथ न दें। संवाद
फोटो-31 आरडीपी 03 पी-रुद्रपुर में आवास विकास गुरुद्वारे में आयोजित बैठक मौजूद सिख समाज के लोग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed