{"_id":"6345ba5b0a8d3f73f57671cc","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4786542169","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोसी नदी में अधिक पानी आने कारण बरेली से काशीपुर आ रही ट्रेन को बाजपुर में रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोसी नदी में अधिक पानी आने कारण बरेली से काशीपुर आ रही ट्रेन को बाजपुर में रोका
विज्ञापन
बाजपुर रेलवे स्टेशन पर रोकी गई पैसेंजर ट्रेन। संवाद न्यूज एजेंसी
बाजपुर। सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी पुल पर के खतरे के निशान तक पानी आने पर बरेली से काशीपुर आ रही ट्रेन संख्या 05336 को एहतियातन बाजपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। इससे यात्रियों में खलबली मच गई। काशीपुर जाने वाले करीब 65 यात्रियों को रेलवे ने एक बस और दो कारों के माध्यम से काशीपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचवाया।
मंगलवार रात करीब नौ बजे बरेली से काशीपुर आ रही ट्रेन को अचानक बाजपुर स्टेशन पर रोक दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि कोसी नदी में आई बाढ़ में सुल्तानपुर पट्टी के पास कोसी नदी के रेलवे पुल पर खतरे निशान तक पानी आने के कारण ट्रेन को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया। काशीपुर के यात्रियों को भी बाजपुर में उतार दिया गया। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। कई यात्रियों के परिजन स्टेशन पर पहुंच गए। रेलवे की सूचना पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री यशपाल राजहंस, भाजपा युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अनुज तिवारी, तेज प्रकाश, शिवा, अमन सहित कई कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंचे।
कार्यकर्ताओं की मदद से एक बस और दो कारें मंगाई गईं। इन बस और दो कारों से यात्रियों को काशीपुर रेलवे स्टेशन छुड़वाया गया। इस प्रक्रिया में घंटेभर यात्रियों को स्टेशन पर बैठना पड़ा। बताते हैं कि कोसी नदी रेलवे पुल पर बने नौ गोलों में सात नंबर के गोले की पिचिंग बह गई है जिस कारण ट्रेन को बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है।
विज्ञापन
यह ट्रेन बुधवार सुबह 6:10 बजे पर कासगंज को रवाना होगी। इधर इज्जत नगर रेलवे मंडल के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेन को फिलहाल बाजपुर स्टेशन पर रोका गया है। करीब 65 यात्रियों को बस और अन्य वाहनों से काशीपुर स्टेशन रेलवे पर पहुंचाया गया जिसका किराया रेलवे विभाग वहन करेगा। इधर सूचना पर रेलवे अधिकारियों ने कोसी नदी रेलवे पुल का मुआयना किया। इस दौरान अवर अभियंता जयदीप लाल, सुबोध कुमार, अखलेश कुमार आदि थे।