फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

प्रापर्टी टैक्स की वसूली पिछड़ने पर निगम कार्यकारिणी ने जताई चिंता

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Aug 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर नगरनिगम कार्यकारिणी की बैठक में भाग लेते पार्षद। संवाद - फोटो : KASHIPUR
पकाशीपुर। नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में आय-व्यय और भवन कर वसूली की समीक्षा की गई। बैठक में टैक्स वसूली कम होने पर चिंता जताई गई। कहा गया कि निगम के अधिकारियों को हर हाल में दो करोड़ सालाना टैक्स वसूली का लक्ष्य हासिल करना है। बैठक में नए शामिल क्षेत्रों में दिए गए तहबाजारी के ठेके को स्वीकृति दी गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता और नगरायुक्त विवेक राय की मौजूदगी में निगम कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में निगम की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न स्रोतों पर चर्चा की गई। नगरायुक्त विवेक राय ने बताया कि निगम में नए शामिल हुए 20 वार्डों से सालाना तहबाजारी शुल्क पांच लाख रुपये प्राप्त होता था। इसे संग्रह कराने पर छह लाख रुपये का व्यय आता था। निगम ने इस क्षेत्र की तहबाजारी का ठेका 26 लाख रुपये में दे दिया है। चालू वर्ष के सात माह के लिए करीब 15 लाख रुपये की आय होगी। अगले वर्ष इस ठेके से 32 लाख रुपये की आय प्रस्तावित है। ठेकेदार को पूर्व निर्धारित दरों से तहबाजारी वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि भवन कर की वसूली निरंतर पिछड़ती जा रही है। पिछले जून माह में 20 लाख, जुलाई में 13 लाख रुपये की वसूली हुई है। अगस्त में इसके और पिछड़ने के आसार हैं। वसूली के लिए प्रति माह 20 लाख से ऊपर रखने का निर्देश दिया गया है। प्रॉपर्टी टैक्स से सालाना दो करोड़ की आय का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में इस बात की भी चर्चा की गई कि बिजली पोलों से सोडियम लाइटें हटाकर एलईडी लगा दी गई हैं। इसके बाद भी बिजली खर्च कम नहीं हो रहा है। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिकारियों से वार्ता करने का निर्णय लिया गया। बैठक में गिरीताल मोड पर हाइमास्ट लाइट लगाने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में एनएसए आलोक उनियाल, पार्षद सादिक हुसैन, वैशाली गुप्ता, कुलवंत सिंह, कदीर अहमद, रीति नागर, नजमी अंसारी, मंजू देवी, अनिता कांबोज आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed