फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

छह किसानों का सात एकड़ गेहूं जलकर मष्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
जसपुर के एक खेत में आग बुझाते अग्निशमन कर्मी। संवाद - फोटो : KASHIPUR
सितारगंज। नानकमत्ता क्षेत्र के एक गांव में खेत में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। छह किसानों की लगभग सात एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा भूसा बनाने के लिए छोड़ी नरई भी जल गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की देर रात नानकमत्ता के कोदाखेड़ा गांव में खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। इससे गांव के किसान ईश्वर सिंह, महेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, गैंदा सिंह की एक-एक एकड़, परशुराम की डेढ़ एकड़, महेंद्र की सवा एकड़ में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। करीब 30 एकड़ में नरई भी जलकर नष्ट हो गई। ग्राम सुनखरी में आग से 25 एकड़ में नरई जल उठी। ग्रामीणों ने रात में ट्रैक्टर व हैरो से जुताई कर आग पर काबू पाया। तेज हवाओं के कारण ग्रामीणों को आग फैलने से रोकने में करीब डेढ़ घंटे तक भारी मशक्कत करनी पड़ी। अग्निशमन विभाग के तीन वाहन मौके पर गए। रास्ता खराब होने की वजह से आग की घटना वाले खेेतों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

नरई के खेत में लगी आग, पास के खेत बचे
जसपुर। कंबाइन मशीन से काटे गए गेहूं के खेत में खड़ी नरई (डंठल) में आग लग गई। अग्निशमन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। एक बहुत बड़ा हादसा होते-होते बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गड़ीहुसैन गांव निवासी सोमनाथ सिंह के कंबाइन मशीन से काटे गए गेहूं के खेत में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। हवा चलने के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीणों ने अग्निशमन केंद्र को घटना की सूचना दी। अग्निशमन कर्मियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। इस तरह पास खेतों को आग से बचा लिया। अगर गेहूं के खेतों में आग पहुंच जाती तो एक बहुत बड़ा हादसा हो जाता। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में बीड़ी-माचिस मिले हैं। अक्सर शराबी खेतों में बैठकर शराब पीते हैं। उन्होंने आशंका जताई कि किसी शराबी द्वारा जली हुई बीड़ी फेंकने से खेत में आग लगी होगी। संवाद
गेहूं के डंठल में लगी आग, मची अफरा-तफरी
बाजपुर। गांव सीता कॉलोनी गुलड़िया स्थित एक खेत में गेहूं के डंठल में आग लग गई जिससे ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। सूचना पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। शुक्रवार दोपहर गांव सीता कॉलोनी गुलड़िया निवासी करनजीत सिंह के खेत में गेहूं का अवशेष डंठल पड़ा था। बिजली के तारों की चिंगारी से अचानक आग लग गई। खबर मिलते ही ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग पर बमुश्किल काबू पाया। किसानों ने बताया कि खेत के पास में गेहूं की कई एकड़ फसल खड़ी थी, जो बाल-बाल बच गई। फायर ब्रिगेड के रमेश चंद पाठक ने बताया कि दमकल गाड़ी पहुंचने से पहले ही किसानों ने आग पर काबू पा लिया था। संवाद
मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसानों के माथे पर सिकन
खटीमा। कुदरत की मार से अब किसानों के माथे पर सिकन दिखाई देने लगी है। मौसम के बिगड़ते मिजाज से किसान परेशान हैं और अब खेतों में खड़ी गेहूं की फसल को सकुशल काटने के लिए किसान सारा-सारा दिन खेतों में व्यतीत कर रहे हैं। अंधड़ के बाद से तो किसानों की नींद ही उड़ गई है। दिन के साथ ही रात को भी खेतों में कंबाइन, थ्रेशर चल रहे हैं।

शुक्रवार को ग्राम सिसैया में एक कृषक परिवार चिलचिलाती तपिश भरी धूप में गेहूं की फसल समेटने में जुटा मिला। किसानों ने बताया कि आए दिन अंधड़ और बारिश की वजह से खेत में गेहूं की फसल को नुकसान हो रहा है। इससे वह काफी चिंतित हैं। बताया कि जल्द से जल्द गेहूं की फसल समेटने में लगे हैं। इस दौरान टैक्टर-ट्रॉली एवं गेहूं गहाने की मशीनें महंगी दरों पर गेहूं काट रही हैं। मजदूरों का भी अभाव है। इससे तमाम परेशानियां हो रही हैं। बताया कि गेहूं का समर्थन मूल्य ज्यादा न होने से इस बार गेहूं बाजार दाम पर बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed