{"_id":"623cc1e33d45c352816255ea","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4573114160","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीनी मिल बंद करने की सूचना से भड़के किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चीनी मिल बंद करने की सूचना से भड़के किसान
विज्ञापन
बाजपुर चीनी मिल के मुख्य गन्ना अधिकारी का घेराव करते किसान
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजपुर। चीनी मिल बंद करने की सूचना से गुस्साए किसानों ने मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव कुमार अरोरा का घेराव किया। किसानों ने कहा कि क्षेत्र में अभी काफी गन्ना रह गया है। मिल को बंद करना उचित नहीं होगा।
बृहस्पतिवार को भारतीय किसान यूनियन के ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप सिंह संधू की अगुवाई में किसान चीनी मिल प्रशासनिक भवन पहुंचे। किसानों ने मुख्य गन्ना अधिकारी डॉ. राजीव अरोरा का घेराव किया। डॉ. राजीव अरोरा ने किसानों को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिया।
किसानों का आरोप है कि गन्ना विकास समिति की ओर पहले गन्ने की पर्चियां देने में लापरवाही बरती गई। मिल प्रबंधन की तरफ से 25 मार्च को चीनी मिल बंद होने की तिथि घोषित करने पर किसानों को इकट्ठी गन्ना पर्चियां दे दी गई हैं।
विज्ञापन
इससे किसानों में आक्रोश है। किसानों का कहना है कि जब तक क्षेत्र के हर किसान की गन्ना आपूर्ति नहीं हो जाती तब तक चीनी मिल को बंद नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष प्रताप संधू ने फोन पर चीनी मिल महाप्रबंधक अभिषेक मर्तोलिया से वार्ता की। जीएम ने भी किसानों को पूरी मदद करने की बात कही है। चीनी मिल को बंद करने के लिए दो दिन ओर आगे बढ़ाने का भरोसा दिया। मौके पर विजेंद्र डोगरा, पिंकी डोगरा, तेजपाल सिंह,हरमीत सिंह, नोनू सिंह आदि थे।