फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

तमिलनाडु सरकार के खिलाफ विद्यार्थी परिषद का प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Feb 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
काशीपुर में तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला फूंकते एवीबीपी के छात्र। - फोटो : KASHIPUR
रुद्रपुर/काशीपुर। तमिलनाडु के स्कूल में छात्रा की खुदकुशी की घटना पर रुद्रपुर डिग्री के छात्र-छात्राओं और एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त किया। बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसर में उन्होंने तमिलनाडु सरकार का विरोध करते हुए पुतला फूंका।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कुमाऊं संयोजक रचित सिंह ने कहा कि छात्रा को खुदकुशी के लिए प्रेरित करने वाले दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे देश के लिए एक शर्मनाक घटना बताया। रुद्रपुर कॉलेज के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने कहा कि इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ नारेेबाजी करते हुए पुतला फूंका। वहां राहुल गुप्ता, पुनीत, दिनेश आदि थे। एबीवीपी ने राधेहरि डिग्री कॉलेज के बाहर प्रदर्शन कर तमिलनाडु के मुख्यमंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन

इस दौरान आत्महत्या करने वाली छात्रा को न्याय देने की मांग की गई। कार्यकर्ताओं ने तमिलनाडु सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ममता सिंह ने कहा कि छात्रा को न्याय दिलाने के लिए एबीवीपी देशभर में प्रदर्शन कर रही है। मामले में राज्य सरकार पूरी तरह से संवेदनहीन बनी हुई है। प्रदर्शनकारियों में जिला संगठन मंत्री केशव विलज्बाण, ऋषि राज सिंह, सजल मेहरोत्रा, अंशु पाल, अभिषेक बलोदी, हर्षित चौहान, निशांत बेलवाल, निष्कर्ष बेलवाल, मानस सिंगल, सागर गोस्वामी, आयुष बिश्नोई आदि रहे।

रुद्रपुर कॉलेज में तमिलनाडु सरकार का विरोध करते छात्र-छात्राएं।

रुद्रपुर कॉलेज में तमिलनाडु सरकार का विरोध करते छात्र-छात्राएं।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed