फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

शौचालय पड़े अधूरे और भुगतान मांग रहा ठेकेदार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
टूटे शौचालय के दरवाजे। - फोटो : KASHIPUR
नगर में 24 आधे-अधूरे शौचालय का निर्माण कराने वाली कंपनी अब 30 लाख का भुगतान मांग रही है। जबकि कंपनी ने शौचालय का निर्माण बिना टेंडर के किया है। चार साल बाद निगम के अधिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो वे भुगतान से हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम ने वर्ष 2017 में एक कंपनी से बिना टेंडर के वर्क आर्डर पर द्रोणासागर के बाहर शौचालय निर्माण कराने को कहा। इसी तरह रामनगर रोड पर स्टेडियम, डिजायन सेंटर, चीनी फैक्ट्री, आवास विकास आदि में भी शौचालयों का निर्माण कराने को कहा गया। एक भवन में औसतन पांच सीटों का निर्माण कराया गया। यह सीटें वायोफीट की हैं।
विज्ञापन

इसमें प्लाई के दरवाजे लगाए गए हैं। कमरों के ऊपर रखे गए टैंक काफी छोटे हैं। कमरे भी काफी छोटे हैं। शौचालयों में पानी की कोई व्यवस्था नहीं है। बताया जा रहा है कि काम पूरा किए बिना कंपनी फरार हो गई। नगर निगम ने बिना टेंडर निकाले कंपनी को काम दे दिया। कंपनी प्रति सीट एक लाख 25 हजार रुपये भुगतान मांग रही है जो तीस लाख से अधिक है। जबकि नगर निगम एक शौचालय 15 हजार से भी कम में बनाता आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जाता है कि अब कंपनी के अधिकारी भुगतान लेने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं। निगम के एक अधिकारी ने बताया कि एक कंपनी ने बिना टेंडर के शौचालयों का अधूरा निर्माण किया। मामला संज्ञान में आया है, जो शौचालय बने हैं, वह भी अधूरे हैं। टूटे हुए भी हैं। निगम प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है। यह मामला अब चर्चा में है।
लोगों का कहना है कि बिना निगम के किसी अधिकारी की मिलीभगत के इस तरह का काम नहीं हो सकता है। इन अधूरे शौचालयों में पानी की व्यवस्था नहीं है, राहगीर बिना पानी के ही उपयोग कर रहे हैं, जिससे यह गंदगी से पट गए हैं। इनसे दुर्गंध आती है। आसपास रहने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नगर निगम ने इस तरह के किसी भी शौचालय के निर्माण का टेंडर नहीं निकाला है। इस तरह का कोई ऑर्डर भी नहीं दिया गया है। भुगतान के लिए मुझसे कोई नहीं मिला है। जब निगम ने कार्य आदेश ही नहीं किया तो कंपनी भुगतान कैसे मांगेगी। - विवेक राय, नगर आयुक्त, नगर निगम काशीपुर।

विवेक रॉय।

विवेक रॉय।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed