फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

भारत बंद में दुकान खोलने वाले व्यापारियों का होगा बहिष्कार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
मंडी में बैठक के दौरान मौजूद किसान - फोटो : KASHIPUR
मंडी अतिथि गृह में बैठक कर किसान संगठनों ने भारत बंद को सफल बनाने की रणनीति तय की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 सितंबर को दुकान खोलने वाले व्यापारियों से किसान हाथ जोड़कर दुकान बंद करने की अपील करेंगे। इसके बाद भी अगर कोई दुकानदार दुकान खोले रहता है तो किसान समाज उसका बहिष्कार कर देगा। भारत बंद वाले दिन किसान मंडी में इकट्ठा होंगे और काशीपुर-मुरादाबाद रोड को जाम करेंगे। इस दौरान आवश्यक सेवाओं के वाहनों को गुजरने दिया जाएगा।
विज्ञापन

संयुक्त किसान मोर्चा ने 27 सितंबर को भारत बंद का एलान किया है। भारत बंद को सफल बनाने के लिए काफी दिनों से किसान तैयारी कर रहे हैं। बुधवार को इसी मंशा के तहत मंडी गेस्ट हाउस में किसान संगठनों की बैठक हुई। बैठक में सैकड़ों किसान इकट्ठा हुए। किसानों ने कहा कि भारत बंद को हर हाल में सफल बनाना है लेकिन ध्यान रखना है कि हमारा आंदोलन शांतिपूर्ण है। किसानों ने भरोसा जताया कि अधिकतर दुकानदार भारत बंद का समर्थन करेंगे।
विज्ञापन

अगर कोई व्यापारी दुकान खोलता है तो उसके पास जाकर किसानों को हाथ जोड़कर अपील करनी है कि वह दुकान बंद कर दें। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिकतर दुकानदार हमारी बात सुनेंगे। अगर कोई हमारा निवेदन ठुकराते हुए फिर भी दुकान खोले रखता है तो पूरी किसान बिरादरी उसका बहिष्कार कर देगी। कुछ किसानों ने कहा कि बहिष्कार को पूरी तरह से सफल बनाना है इसलिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बहिष्कृत दुकानदार के पास से कोई किसान सामान न खरीदे। इसके बाद भी अगर कोई किसान बहिष्कृत दुकानदार के पास से सामान खरीदता है तो उसका भी बहिष्कार कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपक्षी दल व संगठनों से मांगा सहयोग
काशीपुर। किसानों की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया है कि उन्होंने किसान आंदोलन को सफल बनाने के लिए विपक्षी दल, व्यापार मंडल, बार एसोसिएशन, ट्रक यूनियन, मजदूर यूनियन, ई-रिक्शा यूनियन को भी न्योता दिया है। बैठक में योजना बनाई गई कि सभी किसान सुबह आठ बजे मंडी में इकट्ठा होंगे। इसके बाद ढेला पुल पर काशीपुर को आने वाली सड़क को जाम करेंगे। किसानों ने कहा कि आवश्यक सेवाओं को बाधित नहीं किया जाएगा।

बंद पूरी तरह शांतिपूर्ण होगा। बैठक में कई व्यापारिक संगठन और विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया। उन्होंने बंद में किसानों का समर्थन करने पर सहमति जताई। बैठक में जितेंद्र सिंह जीतू, अवतार सिंह, प्रताप विर्क, मनप्रीत सिंह, राजू छीना, सुखविंदर सिंह, टीकाराम सैनी, बलविंदर सिंह, बलजिंदर सिंह, जोरावर सिंह, कुलदीप सिंह चीमा, बलजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष संदीप सहगल ने बताया कि 27 सितंबर के भारत बंद में कांग्रेस किसानों का साथ देगी। हम किसानों का समर्थन करते हैं।

मंडी में बैठक करते किसान।

मंडी में बैठक करते किसान।- फोटो : KASHIPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed