फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

अब ठेली और फड़ वालों का होगा रजिस्ट्रेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में मौजूद अधिकारी व जनप्रतिनिधि - फोटो : KASHIPUR
अब नगर के ठेली और फड़ वालों का भी पंजीकरण होगा। सोमवार को नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में यह निर्णय लिया गया। बैठक में बिना किराया दिए निगम के आवासों में रहने वाले और वाहनों की एक ही मैकेनिक से मरम्मत कराने का मुद्दा भी उठाया गया।
विज्ञापन

मेयर ऊषा चौधरी की अध्यक्षता और नगर आयुक्त आकांक्षा वर्मा के संचालन में सोमवार को मेयर कार्यालय सभागार में कार्यकारिणी की बैठक हुई। बैठक में सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने निगम की आय-व्यय की जानकारी दी। बताया कि एक मार्च अप्रैल 2021 से अब तक का अवशेष 33 करोड़ 57 लाख 43 हजार 804 है और एक अप्रैल से अब तक कुल आय 13 करोड़ 59 लाख, पांच हजार 196 रुपये हुई है।
विज्ञापन

जबकि कुल आय 47 करोड़ 64 लाख 39 हजार रुपये है। आय-व्यय पर चर्चा के बाद नगर आयुक्त ने पार्षदों से आय बढ़ाने के लिए सुझाव मांगा। पार्षद अनिल कुमार, सादिक हुसैन, विजय बॉबी, विनेश चौधरी ने तहबाजारी वसूली की प्रक्रिया में सुधार करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सहायक नगर आयुक्त आलोक उनियाल ने बताया कि नगर में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट लग गया है। अब नागरिकों को सीवर फीट में पंजीकरण कराना होगा। दीप जोशी, बीना नेगी, अनिल कुमार, विनेश चौधरी ने ठेली फड़ लगाने और तहबाजारी में दुकान लगाने वालों के लाइसेंस बढ़ाने की बात कही। नगर आयुक्त ने कहा कि सड़क की पटरी पर बैठने वालों का पंजीकरण अनिवार्य किया जाएगा। जो लोग एक वर्ष या एक माह का किराया एक साथ जमा करेंगे उन्हें सुविधा दी जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह में पंजीकरण कराने का निर्देश दिया। पार्षदों ने कहा कि नगर निगम के आवासों में रहने वाले कर्मचारी वर्षों से बिजली का बिल और किराया नहीं देते हैं जिससे निगम को घाटा हो रहा है। उनसे किराया और बिजली का बिल वसूला जाए।

कहा कि निगम एक ही मैकेनिक से हर बार वाहनों की मरम्मत कराता है जिसका बिल लाखों में बनता है। मरम्मत का काम वाहनों की कंपनी से ही कराया जाए। दीप जोशी और अनिल कुमार ने पाइप लाइन बिछाने के लिए सड़कें काटने वाली कंपनी से जुर्माना वसूलने की बात कही। मेयर ने सहायक नगर आयुक्त फईम खां से जसपुर खुर्द में स्थित निगम के भूखंडों का निरीक्षण कर रिपोर्ट देने को कहा। उन्होंने कहा कि किरायेदारों से टैक्स वसूलने पर भी विचार किया जाए। बैठक में कर कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, वित्त अधिकारी जुनैद, अधीक्षक संजय मेहरोत्रा, कर निरीक्षक अनुपमा भट्ट, मनीषा गोस्वामी, सफाई निरीक्षक विकास चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed