{"_id":"612a87048ebc3e79cc1435c3","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld4360834143","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्थायी कैंटीन की मांग को लेकर पुलिस पेंशनर्स ने एसपी को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्थायी कैंटीन की मांग को लेकर पुलिस पेंशनर्स ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
काशीपुर में कैंटीन की मांग को एसपी को ज्ञापन सौंपते पुलिस पेंशनर्स।
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति ने सेवानिवृत्त पुलिस कर्मियों के लिए काशीपुर में स्थायी कैंटीन खोलने की मांग के लिए एसपी प्रमोद कुमार को ज्ञापन सौंपा। बाद में उन्होंने सीओ से मिलकर उन्हें भी अपनी मांग से अवगत कराया।
पुलिस पेंशनर्स कल्याण समिति की बैठक शनिवार को कोतवाली सभागार में हुई। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि थानों में पेंशनरों के पहुंचने पर उनकी समस्या प्राथमिकता से सुनी जाए और निस्तारण किया जाए। पेंशनरों ने कहा कि उनका संगठन सामाजिक कार्यों में पुलिस प्रशासन का सहयोग करता रहेगा। बैठक के बाद पेंशनरों का शिष्टमंडल एसपी प्रमोद कुमार व सीओ एपी कोंडे से मिला।
उन्होंने कहा कि काशीपुर सर्किल में काफी संख्या में पुलिस पेंशनर रहते हैं लेकिन यहां पुलिस कैंटीन की सुविधा नहीं है। काशीपुर में स्थायी कैंटीन खोली जाए और कैंटीन खुलने तक माह में एक बार मोबाइल कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। वहां सुरेश जोशी, अरुण वर्मा, रमेश सिंह बिष्ट, जयप्रकाश शर्मा, कैलाश बवाडी, एसएल कश्यप आदि थे।