फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   civic aminities

घर में घुसा तेंदुआ, परिवार ने कमरे में कैद होकर बचाई अपनी जान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
civic aminities
बाजपुर राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में पिंजरे में कैद तेंदुआ। - फोटो : BAZPUR
भोगपुर गांव के एक घर में तेंदुए के आने से ग्रामीण का परिवार रात भर एक कमरे में कैद रहा। ग्रामीण की सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने तेंदुए को भगाया। अब वन कर्मी गांव के बाहर पिंजरा लगाने की तैयारी में जुटे हैं। तेंदुआ के आने से ग्रामीण दहशत में हैं।
विज्ञापन

ग्राम भोगपुर निवासी सतनाम सिंह के घर में पिछले तीन दिन से रोजाना तेंदुआ आ रहा है। उनके कुत्ते तथा घर में पल रही मुर्गियों को निवाला बना चुका है। बृहस्पतिवार रात तेंदुआ एक बार फिर उनके घर आया और घर के आंगन में खड़े पेड़ पर बैठे दो मुर्गों को निवाला बना लिया। इसके बाद तेंदुआ घर के आंगन में बैठ गया। ग्रामीण ने वन कर्मियों को घटना की सूचना दी, वन कर्मियों ने पहुंचकर तेंदुए को भगाया।
विज्ञापन

बता दें कि 27 नवंबर की देर शाम पतरामपुर वन चौकी के पास से अपनी वेल्डिंग की दुकान बंद करके अपने 14 वर्षीय बेटे के साथ आ रहे ग्राम पतरामपुर निवासी जगतार सिंह और उनके बेटे पर तेंदुए ने हमला कर घायल कर दिया था। इस घटना के कुछ देर बाद कालू सैयद की मजार पर पकौड़ी बेच कर आ रहे इसी ग्राम के निवासी अमृत सिंह को भी घायल कर दिया था। वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ग्राम पतरामपुर के पास पिंजरा लगाया था लेकिन तेंदुआ पिंजरे में नहीं आया। वहीं, वन दरोगा अनिल चौहान ने बताया कि ग्राम पतरामपुर से पिंजरे को हटाकर भोगपुर ग्राम के पास लगाया जा रहा है। वन कर्मियों की गश्त भी बढ़ाई गई है। उन्होंने ग्रामीणों से रात को अपने घरों से नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ने के खेत में लगाए पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ
बाजपुर। यूपी क्षेत्र के गन्ने के खेत में लगाए गए पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया है। खबर मिलते ही यूपी स्वार (रामपुर) की जंगलात टीम ने मौके पर पहुंचकर पिंजरे को कब्जे में लेकर पीपली वन रेंज में रखा है। इस दौरान देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
बता दें कि दो महीने से तेंदुआ राज्य सीमा के यूपी क्षेत्र में लगातार दिखाई दे रहा था। ग्रामीणों की मांग पर यूपी जंगलात ने डेढ़ महीने पहले खेतों में दो पिंजरे लगाए थे। पिंजरे में बकरी भी बांधी गई थी लेकिन तेंदुआ पिंजरे में कैद नही हुआ। पिंजरे के समीप कुत्ते के अवशेष मिले थे। बृहस्पतिवार को जंगलात टीम ने ग्रामीणों की मदद से पिंजरे में कुत्ते के अवशेष रख दिए। शुक्रवार को पिंजरे में तेंदुआ कैद हो गया।
खबर मिलते ही रामपुर के डीएफओ राजीव कुमार, स्वार पीपली वन के रेंजर माजिद इब्राहीम मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने बताया कि यूपी के खेड़ा पार्सल के ईर्द गिर्द तेंदुआ पिछले दो महीनों से दिखाई दे रहा था। तेंदुआ क्षेत्र में 10 पालतू कुत्तों और एक बछड़े को निवाला बना चुका है, जिससे लोगों में भारी दहशत थी।

बताते चलें कि तेंदुए ने तीन साल पहले गांव गोबरा निवासी बच्चे को निवाला बना लिया था, जबकि पिछले बृहस्पतिवार को बाजपुर के गांव बद्रीपुर क्षेत्र में तेेंदुए ने हमला कर बाइक सवार रोहन को जख्मी कर दिया था। लोगों का कहना है कि इस गांव से लेवड़ा नदी यूपी क्षेत्र में जाती है। नदी के किनारे किनारे तेंदुआ यूपी क्षेत्र में पहुंचा है। मौके पर सोमपाल सिंह, भोले खां, असरफ, शकील अहमद आदि थे।

बाजपुर राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में पिंजरे में कैद तेंदुए को लेकर जाती जंगलात टीम और लोगों ?

बाजपुर राज्य सीमा से सटे यूपी क्षेत्र में पिंजरे में कैद तेंदुए को लेकर जाती जंगलात टीम और लोगों ?- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed