{"_id":"5fc69c9c8ebc3e9c0128176c","slug":"civic-aminities-kashipur-news-hld405867338","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का कॉलेज में धरना प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं का कॉलेज में धरना प्रदर्शन
विज्ञापन
काशीपुर राधेहरि कॉलेज में धरने पर बैठे छात्र-छात्राएं। संवाद
- फोटो : KASHIPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवेश के लिए भटक रहे आक्रोशित छात्र-छात्राओं का पारा सातवें आसमान पर जा पहुंचा। उन्होंने प्रवेश की मांग को लेकर जमकर धरना प्रदर्शन किया। पुलिस के पहुंचने पर डेढ़ घंटे बाद प्रवेश शुरू होने पर छात्र धरने से उठे।
सितंबर में कुमाऊं निदेशक ने निर्धारित सीटों के आधार पर प्रवेश करने के निर्देश दिए थे। राधेहरि पीजी कॉलेज में नए सत्र में प्रवेश प्रक्रिया पुरानी गाइडलाइन से चल रही है। प्रवेश समिति एक अक्तूबर से मैरिट के आधार पर प्रवेश कर रही है। कॉलेज प्रशासन से मिले आंकड़ों के अनुसार अभी तक समिति नए सत्र के लिए बीए में करीब 1100, बीएससी में करीब 300, बीकॉम में करीब 360 प्रवेश कर चुकी है।
मंगलवार सुबह भारी संख्या में प्रवेश से वंचित विद्यार्थियों ने कॉलेज गेट पर कॉलेज प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। छात्र-छात्राओं ने कहा कि कुछ शिक्षक कॉलेज में पूरा समय नहीं बैठते हैं। करीब एक सप्ताह से दूर दराज से आकर विद्यार्थी प्रवेश के लिए भटक रहे हैं। रोज कॉलेज आकर प्रवेश नहीं होने पर वापस लौट जाते हैं। सभी के प्रवेश नहीं होने पर कॉलेज में तालाबंदी की जाएगी। करीब डेढ़ घंटे तक धरना प्रदर्शन स्थल पर कॉलेज प्रशासन नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने छात्रों और कॉलेज प्रशासन से वार्ता की। दबाव में आने पर कॉलेज प्रशासन ने काफी देर बाद समितियों को प्रवेश करने के निर्देश दे दिए। इसके बाद छात्र-छात्राएं धरने से उठे। समिति का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने न तो सीटें और न ही अंतिम तिथि निर्धारित की है जिसके चलते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। समिति पूरा समय प्रवेश स्थल पर बैठती है। धरने देने वालों में जुबेर, हितेश, आकाश, दीक्ष, आंचल, पूजा, राजकुमार, ज्योति, इमरान, नितिन आदि थे।
सोशल डिस्टेंसिंग की उड़ीं धज्जियां
काशीपुर। कोरोना महामारी की दूसरी लहर चल रही है। बार-बार कोविड-19 नियमों का पालन करने के लिए कहा जा रहा है लेकिन राधेहरि कॉलेज में वाणिज्य संकाय और कला संकाय प्रवेश स्थल पर छात्र-छात्राओं का जमघट लगा रहा। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं। कुछ छात्रों ने मास्क तक नहीं पहने थे जिसके चलते कोरोना महामारी फैलने का भी खतरा बना रहा। कॉलेज प्रशासन ने छात्रों को समझाने का प्रयास तक नहीं किया। पुलिस कर्मियों ने छात्र-छात्राओं को दूरी बनाकर खड़ा होने के लिए कहा।
कॉलेज में रिक्त सीटों पर सामान्य वर्ग के प्रवेश किए जा चुके हैं। एससी/एसटी के छात्रों की सीटें रिक्त हैं। जब तक सीटें नहीं भरेंगी तब तक प्रवेश चलते रहेंगे। - डॉ. देवराज मिश्रा, प्रभारी प्राचार्य, राधेहरि पीजी कॉलेज काशीपुर।
कोरोना के चलते परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों की पुन: परीक्षा कराने की मांग
खटीमा। कोरोना महामारी के कारण छूट गए वार्षिकी व सेमेस्टर के परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने की मांग को लेकर एचएनबी महाविद्यालय के छात्र नेताओं ने परीक्षा प्रभारी केवी श्रीवास्तव के माध्यम से कुलपति को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में कहा कि इस वर्ष कोरोना के चलते कई छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षा नहीं दे पाए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं को आश्वासन दिया गया था कि उन्हें पुन: परीक्षा देने के अवसर दिए जाएंगे लेकिन अभी तक कोई आदेश नहीं आने से छात्र-छात्राओं का भविष्य खराब होने की आशंका है। उन्होंने परीक्षा से वंचित छात्र-छात्राओं के भविष्य को देखते हुए जल्द फिर से परीक्षा कराने की मांग की। ज्ञापन में नीरज सिंह धामी, दीपक सिंह मुडेला, तारिक खान, अंशुल कुमार, विकास चंद्र आदि के हस्ताक्षर हैं। संवाद

काशीपुर राधेहरि कॉलेज में प्रवेश स्थल पर लगी छात्र-छात्राओं की भीड़। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : KASHIPUR