फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities

धान खरीद बंद होने से गुस्साए किसानों ने किया हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 12:34 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities
बाजपुर मंडी समिति परिसर में धान तौल केंद्र पर प्रदर्शन करते किसान। - फोटो : BAZPUR
धान खरीद पोर्टल बंद होने से गुस्साए किसानों ने तौल केंद्र पर प्रदर्शन किया। किसानों ने दो दिन के भीतर धान खरीद शुरू नहीं होनेे पर आंदोलन की चेतावनी दी। आरोप है कि प्रदेश सरकारने धान तौल केंद्रों पर खरीद का पोर्टल बंद कर दिया है, जबकि पिछले साल 30 जनवरी तक तौल केंद्रों पर धान खरीदा गया था।
विज्ञापन

बुधवार को भाकियू प्रदेेश अध्यक्ष करम सिंह पड्डा के नेतृत्व में किसान एकत्र होकर अनाज मंडी समिति परिसर स्थित एसएमआई के तौल केंद्र पहुंचे। केंद्र पर धान खरीद बंद होने से भड़के किसानों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों ने कहा कि भाजपा सरकार किसानों की अनदेखी करने पर तुली है। धान से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां केंद्रों पर खड़ी है। खरीद पोर्टल को बंद कर दिया गया है, जो न्याय संगत नहीं है।
विज्ञापन

भाकियू प्रदेशाध्यक्ष पड्डा ने मोबाइल पर आरएफसी से वार्ता की। उन्होंने दो दिन में पोर्टल शुरू कराने का भरोसा दिया। पड्डा ने कहा कि धान खरीद शुरू नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। वहां अजीत प्रताप सिंह रंधावा, इंद्रप्रीत सिंह बरार, काका नामधारी, अमृतपाल सिंह, गुरपाल सिंह, फतह सिंह आदि थे। एसएमआई तौल केंद्र प्रभारी एसएम टोलिया ने बताया कि खरीद लक्ष्य एक लाख 20 हजार क्विंटल का था। अभी एक लाख 6 हजार क्विंटल धान खरीदा गया है। ऊपर से पोर्टल बंद कर दिया गया है। जिस कारण तौल बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed