फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य के हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए कांग्रेसियों ने किया हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बाजपुर कोतवाली गेट पर हंगामे के दौरान एडीएम और एएसपी से वार्ता करते कांग्रेसी। - फोटो : BAZPUR
पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पर हुए हमले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर हंगामा किया। इस दौरान पहुंचे एडीएम, एएसपी ने जांच कर विधिक कार्रवाई करने का भरोसा दिया जिस पर मामला शांत हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू के नेतृत्व में कार्यकर्ता रामलीला मैदान में एकत्र हुए। यहां से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कोतवाली गेट पर पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने एडीएम जय भारत सिंह और एएसपी प्रमोद कुमार से वार्ता करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की। दोनों अधिकारियों ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हमलावरों की तरफ से पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उसके समर्थक पर दर्ज किए गए मुकदमों की निंदा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष जितेंद्र शर्मा ने कहा कि सत्ता के दबाव में पुलिस प्रशासन हमलावरों की मदद कर रहा है। न्याय नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां कांग्रेस ब्लॉकाध्यक्ष अनिलसेन, डीके जोशी, सत्यवान गर्ग, महीपाल यादव, अभिषेक तिवारी, पवन शर्मा, बब्बू सैफी, डोरीलाल सागर, तनवीर, जैदी, परममजीत सिंह, साबिर आदि थे। इधर खबर मिलते ही प्रशासन की तरफ से कोतवाली गेट के सामने मुख्य मार्ग पर भारी संख्या में पुलिस बल, फायर ब्रिगेड सहित अन्य सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed