फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Civic aminities.

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने किया हंगामा, सौंपा ज्ञापन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:43 AM IST
विज्ञापन
Civic aminities.
बाजपुर के गांव बरहैनी समिति दफ्तर में खाद नहीं मिलने पर ज्ञापन देते किसान। - फोटो : BAZPUR
बरहैनी दीर्घाकार बहुउद्देशीय सहकारी समिति में खाद नहीं मिलने से गुस्साए किसानों ने हंगामा किया। इस दौरान किसानों ने समिति दफ्तर में लिपिक राजेंद्र तिवारी को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। जल्द खाद उपलब्ध नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष अनिल सैन के नेतृत्व में किसान समिति दफ्तर पहुुंचे। इस दौरान किसानों ने एनपीके और डीएपी यूरिया खाद नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन समिति लिपिक राजेंद्र तिवारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में तीन दिन के भीतर सहकारी समितियों में खाद उपलब्ध नहीं होने पर तहसील पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है। किसानों ने कहा कि गेहूं बुवाई के लिए एनपीके और डीएपी यूरिया खाद की आवश्यकता है। खाद नहीं मिलने के कारण किसानों की गेहूं बुवाई के लिए देरी हो रही है। मौके पर गुरमीत सिंह उर्फ प्रिंस शहरी, जसवंत सिंह, शेर सिंह, वीरेंद्र सिंह, सुरजीत सिंह, नरेंद्र शर्मा, सुखविंदर सिंह, बलविंदर सिंह, नत्था सिंह, मुस्तकीम आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed