फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   civic aminities

किसान बेटियों ने दूसरे दिन भी दिया धरना

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
civic aminities
फोटो बाजपुर शहीद भगत सिंह चौक पर धरना देते किसान बेटियां और अन्य लोग - फोटो : BAZPUR
दिल्ली में चल रहे किसानों के समर्थन में किसान बेटियों नेे दूसरे दिन भी सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों को वापस होने तक उनका भी आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शहीद भगत सिंह चौक पर किसान बेटी जसकिरन कौर, प्रभजोत कौर निवासी गांव इटव्वा, मनसीरत कौर निवासी गांव संतोषपुर ने धरना शुरू किया था। शुक्रवार कोे तीन बेटियों के समर्थन में अन्य सहपाठी भी धरने पर बैठे।
विज्ञापन

वहां अमरजीत सिंह, राज सिंह, वैभव, निश्चय, निकिल, मंगत, परमजीत कौर, अदित चैहान, पंजाब फुटबाल एसोसिएशन अध्यक्ष अशोक कुमार शर्मा आदि थे। इधर, शुक्रवार देर शाम रामपुर रोड स्थित प्रेमनगर से एक कैंडल मार्च दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में निकाला गया। वहां पर ज्ञानी हरदयाल सिंह, काका नामधारी, जसपाल सिंह कलसी, आत्मा सिंह, कुलवंत सिंह, रघुवीर सिंह, बलजीत सिंह, धर्मवीर सिंह, मनीष, मंजीत सिंह आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

सितारगंज में जागरूकता अभियान चलाया
सितारगंज। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर लोगों को कृषि सुधार कानून के विरोध में जागरूक किया। शुक्रवार को ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, शक्तिफार्म के पूर्व नगर पंचायत चेयरमैन अजय जायसवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ सहदोरा, अरविंदनगर, राजनगर, निर्मलनगर, टैगोरनगर, रूदपुर, पाड़ागांव, बैकुंठपुर, गुरुग्राम, तिलियापुर, बरा, कठंगरी, नयागांव, भिटौरा, नकटपुरा, पंडरी, विरेंद्रनगर व गोठा गांव में रैली निकाली। वहां नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरसाहब सिंह गिल, रणजीत सिंह राणा, नसीम मलिक, सरताज अहमद, भगवान पांडे, मुख्त्यार अंसारी आदि थे। संवाद
किसानों का जत्था किच्छा से दिल्ली रवाना
किच्छा। दिल्ली सीमा पर कृषि कानूनों को लेकर चल रहे किसानों के आंदोलन में भाग लेने के लिये नगर से किसानों का एक जत्था दिल्ली के गाजीपुर बार्डर के लिये रवाना हुआ। व्यापार मंडल के जिला महामंत्री निर्मल सिंह हंसपाल ने बताया कि क्षेत्र से किसानों के जत्थे रोज दिल्ली जा रहे हैं। बताया कि शुक्रवार को जाने वालों में देवेंद्र सिंह विर्क, गुरनाम सिंह धारीवाल, लखविंदर सिंह, अमरजीत सिंह आदि थे।

इधर, बृहस्पतिवार देर शाम किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह संधू और अन्य कांग्रेसी एमपी चौक पर एकत्र हुए। सभी ने डीडी चौक तक कैंडल मार्च निकाला और दिल्ली के आंदोलन में विभिन्न कारणों से मरने वालों को श्रद्धांजलि दी। वहां पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजीव कुमार सिंह, निर्मल सिंह हंसपाल, जस्सी देवल, सुनीत कश्यप, फिरदौस सलमानी, गगन सिंह, अकरम खान, भूपेंद्र सिंह चीमा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed