फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Christmas... demand for snow and pine trees

Udham Singh Nagar News: क्रिसमस... स्नो और पाइन ट्री की डिमांड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Christmas... demand for snow and pine trees
रुद्रपुर। 25 दिसंबर को होने वाले क्रिसमस की तैयारी गिरजाघरों में शुरू हो गई हैं। मसीही समुदाय के लोग अपने घरों की रंगाई-पुताई कर रंग बिरंगी लाइटों से सजा रहे हैं। युवा कैरोल सिंगिंग की तैयारियों में जुट गए हैं। बाजार में भी लोगों में उत्साह दिख रहा है। इस बार स्नो और पाइन ट्री की डिमांड सबसे अधिक है।
विज्ञापन

दुकानों में आकर्षक उपहारों की खरीदारी को लेकर दुकानों में भी चहल पहल बढ़ गई है। दुकानों को सेंटा क्लॉज की ड्रेस और मुखौटों से सजाया गया है। शहर के मेन मार्केट सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व को लेकर मसीही समुदाय के लोगों में उत्साह दिख रहा है।
विज्ञापन

दिन में गंगापुर रोड स्थिति सेंट अन्ना चर्च में सुबह से मनमोहक झांकियां, क्रिसमस ट्री आदि तैयार करने को काम चलता रहा। चर्च के पादरी प्रीतम ने बताया की क्रिसमस को लेकर सभी चर्चों में धूमधाम से तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



महंगे दाम के बावजूद हो रही खरीदारी
सभी गिरजाघरों को मनमोहक तरीके से सजाया जा रहा है। मुख्य बाजार स्थित दुकानदार पवन कुमार बताते हैं कि इस बार बाजार में स्नो ट्री, पाइन ट्री की खरीदारी लोग सबसे अधिक कर रहे हैं। स्नो ट्री देखने में बेहद हल्का आसमानी रंग का है, महंगा होने के बाद भी लोगों को यह पसंद आ रहा है। वहीं क्रिसमस ट्री और घर को सजाने के लिए क्रिस्टल बाल, स्टार लाइट, फ्रील, छोटे एलईडी ट्री, म्यूजिकल लाइट, सेंटा ड्रेस आदि की खरीदारी भी लोग जमकर कर रहे हैं।
क्रिसमस पर सजावटी सामानों की हो रही अधिक बिक्री
आइटम रेट (रुपये में)
स्नो ट्री 1000 से 10000



सेंटा 6000 से 8500
फ्रील 35 से 150



म्यूजिकल लाइट 125 से 600
स्टार लाइट 100 से 2500
क्रिस्टल बॉल व बोतल 80से 200
पाइन ट्री 950 से 10000

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed