फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   choreographer losed fir against husband & others

कोरियोग्राफर ने ससुरालियों पर दर्ज कराया केस, पति पर 2 लाख व जेवरात लेकर गायब होने का आरोप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:00 PM IST
विज्ञापन
choreographer losed fir against husband & others
काशीपुर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने कोरियोग्राफर के साथ दुष्कर्म किया और बाद में मुकर गया। मुकदमा दर्ज होने पर उसने शादी कर ली, लेकिन अब नगदी व जेवर समेटकर चला गया। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी है।
विज्ञापन
पुलिस में दी गई तहरीर में रुद्रपुर निवासी कोरियोग्राफर ने कहा है कि काशीपुर स्थित सुभाषनगर कालोनी निवासी रोहित उर्फ विक्की से उसकी जान पहचान थी। आरोप है कि शादी का झांसा देकर रोहित ने उसके साथ दुष्कर्म किया और बाद में वह शादी करने की बात से मुकर गया। इस मामले में उसके द्वारा काशीपुर कोतवाली में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया गया। दोनों के बीच समझौता होने पर 7 जून 2019 को रोहित ने मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में उसके साथ शादी रचा ली।
विज्ञापन
शादी के बाद से ही उसकी सास रानी,ननंद प्रीति, देवर मोहित,नंदोई देवेंद्र उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुर की सलाह पर वह पति को लेकर रुद्रपुर में रहने लगी। 3 फरवरी 2020 को वह किसी कार्य से बाहर गई थी। उसकी अनुपस्थिति में पति घर से ₹2 लाख की नकदी, कानों की बालियां लेकर चला गया। उसने पति के बारे में जानकारी करने के लिए ननद और देवर को फोन किया तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में फ़ोन करने पर सास ने अभद्रता करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति रोहित, सास रानी, ननद प्रीति, देवर मोहित व नंदोई देवेन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed