फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children will got benefit.

राह से भटके बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा सम्प्रेक्षण गृह

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
Children will got benefit.
रुद्रपुर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का लोकार्पण करती मंत्री रेखा आर्या। - फोटो : RUDRAPUR
महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बुधवार को रुद्रपुर में राजकीय संप्रेक्षण गृह का लोकार्पण किया। चार हजार वर्ग मीटर में बने इस संप्रेक्षण गृह में 50 बच्चों को रखने की क्षमता है।
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्री आर्या ने कहा कि संप्रेक्षण गृह राह से भटके बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ेगा। समय-समय पर उनकी काउंसलिंग की जाएगाी। उन्हें पुस्तकालय की सुविधा भी मिलेगी। उन्होने कहा कि 18 साल की उम्र तक के ऐसे बच्चे जिनके अभिभावक नही हैं, प्रदेश सरकार उनका अभिभावक बनकर परवरिश कर रही है।
विज्ञापन

मंत्री आर्या ने कहा कि उत्तराखंड देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां कोरोना महामारी में अनाथ हुए बच्चों को मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत तीन हजार रुपये प्रतिमाह की आर्थिक सहायता दी जा रही है। साथ ही बच्चों को भिक्षावृत्ति व बाल मजदूरी से रोकने के लिए दो हजार रुपये मासिक की आर्थिक सहायता दी जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी वर्षा ने बताया कि राजकीय संप्रेक्षण गृह की लागत 496.63 लाख रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें तीन बड़े बैरक, एक डाइनिंग हॉल, रसोई घर, कोर्ट रूम, रिटाइरिंग रूम, पेशगार रूम, सिंक रूम, बाल कल्याण समिति रूम, छह बाथरूम, पांच टॉयलेट, रिकार्ड रूम, प्रवेश लाबी, गार्ड रूम, आवासीय भवन सहित आदि हैं। वहां विधायक राजकुमार ठुकराल, उप निदेशक मत्स्य संजय कुमार छिम्वाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, तहसीलदार नीतेश डागर, संजय ठुकराल थे।

रुद्रपुर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करती मंत्री रेखा आर्या।

रुद्रपुर में राजकीय सम्प्रेक्षण गृह का निरीक्षण करती मंत्री रेखा आर्या।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed