फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   children were taught ways to protect themselves from cybercrime in kashipur

Uk: अमर उजाला की ओर से पुलिस की पाठशाला आयोजित, बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए

Thu, 25 Dec 2025 04:26 PM IST
गायत्री जोशी अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधमसिंह नगर Published by: गायत्री जोशी Updated Thu, 25 Dec 2025 04:26 PM IST
सार

काशीपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्राइम साइबर अपराध है।

विज्ञापन
children were taught ways to protect themselves from cybercrime in kashipur
कार्यक्रम में मौजूद छात्र-छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

काशीपुर में अमर उजाला की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में पुलिस अधीक्षक स्वप्न किशोर सिंह ने बच्चों को साइबर अपराध से बचाव के तरीके बताए। साथ ही उन्हें हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे तेजी से बढ़ने वाला क्राइम साइबर अपराध है। ऐसे में आपको साइबर सुरक्षा की अधिक जरूरत है

विज्ञापन

बुधवार को पंडित गोविंद बल्लभ पंत इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक सिंह ने बच्चों के साथ साइबर अपराध से बचाव संबंधित जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि आज के समय में कई तरह के साइबर फ्रॉड हैं, जैसे बैकिंग, मोबाइल, सोशल मीडिया, चाइल्ड एंड वुमन।

विज्ञापन

उन्होंने बैंकिंग के फ्रॉड से बचने के लिए कहा कि कभी भी कोई बैंक का कर्मचारी केवाईसी अपडेट कराने के लिए फोन नहीं करता है। ऐसी कॉल आने पर सावधान हो जाएं और उनके साथ कोई भी जानकारी शेयर न करें। इसके अलावा किसी अनजान नंबर से कॉल आने पर पासवर्ड और ओटीपी शेयर न करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल फोन पर किसी अनजान नंबर से आए लिंक पर क्लिक नहीं करना है। इस दौरान विद्यार्थियों में खुशी, लक्षिता, मोनिस, श्रीनाथ ने फर्जी वेबसाइट, एप और ऑनलाइन फॉर्म भरते समय सावधानी बरतने के विषय पर सवाल किए। संचालन राजू गौतम ने किया। वहां प्रभारी प्रधानाचार्य अमित नारंग सहित करीब 100 बच्चे मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed