फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children were born in five houses on the consecration of Shri Ram life in kashipur and rudrapur

22 को पांच घरों में गूंजी किलकारी: उत्तराखंड में लिया राम और सीता ने जन्म; परिजनों बोले- खुशियों से भर गया घर

Tue, 23 Jan 2024 12:28 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 23 Jan 2024 12:28 PM IST
सार

Uttarakhand News: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन अस्पतालों में भर्ती गर्भवतियों ने बच्चों को जन्म दिया। इस ऐतिहासिक क्षण को यादगार बनाने के लिए कोई धार्मिक अनुष्ठान कर रहा था तो कहीं किलकारी गूंज रही थी। इससे लोगों के घरों में खुशियां आ गई है।

विज्ञापन
Children were born in five houses on the consecration of Shri Ram life in kashipur and rudrapur
श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर बच्चों ने जन्म लिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पर पांच घरों में किलकारी गूंजी। लोगों ने ऐतिहासिक दिन बच्चों के जन्म को शुभ मानते हुए कहा कि उनके घर सीता-राम ने जन्म लिया है। इससे उनका घर खुशियों से भर गया है।

विज्ञापन


रुद्रपुर जिला अस्पताल में सोमवार को एक बालिका का जन्म हुआ। वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी जमवंती राय ने बताया कि सोमवार सुबह रविंद्रनगर ट्रांजिट कैंप निवासी पुष्पा को प्रसव पीड़ा हुई। इस पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Uttarakhand: इस कॉलेज के मालिक ने प्रोफेसर को दी जान से मारने की धमकी; लगाया आरोप, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

 
यहां सुबह करीब 11:30 बजे पुष्पा ने बेटी को जन्म दिया। इधर रविवार शाम प्रसव पीड़ा होने पर विभिन्न क्षेत्रों की चार महिलाओं को काशीपुर के एडी भट्ट राजकीय उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। रात करीब 12 बजे के बाद लक्ष्मीपुर पट्टी निवासी सनप्रीत कौर ने पुत्री, ग्राम गणेशपुर निवासी बबीता ने पुत्र, पीरुमदारा निवासी सुनीता ने पुत्र और दभौरा मुस्तकम निवासी गुलशन ने पुत्री को जन्म दिया।  प्रसव करने वाली टीम में नर्सिंग अधिकारी सतेंद्र, मीनाक्षी, श्वेता, पिंकी, साजिया आदि थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed