{"_id":"5d2f704e8ebc3e6ca302ad0a","slug":"children-s-sloganeering-in-gic-bazpur-news-hld3493018170","type":"story","status":"publish","title_hn":"केलाखेड़ा जीआईसी नए भवन में शिफ्ट नहीं होने से आक्रोशित विद्यारि्थियों ने किया प्रदर्शन 17-27-48","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केलाखेड़ा जीआईसी नए भवन में शिफ्ट नहीं होने से आक्रोशित विद्यारि्थियों ने किया प्रदर्शन 17-27-48
विज्ञापन
केलाखेड़ा में प्रदर्शन करते जीआईसी के विद्यार्थी और अभिभावक।
- फोटो : BAZPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केलाखेड़ा। नए भवन में जीआईसी शिफ्ट नहीं होने से आक्रोशित विद्यार्थियों और अभिभावकों ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। अभिभावकों ने इस संबंध में प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा है।
केलाखेड़ा जीआईसी का भवन जर्जर होने पर गांव बिचपुरी में शासन स्तर से चार करोड़ की लागत से नया विद्यालय भवन का निर्माण कराया गया। नया भवन मई 19 में हैंडओवर होना था, लेकिन कार्य पूरा नहीं हो पाया। बुधवार को जीआईसी की छुट्टी होने के बाद विद्यार्थियों ने विद्यालय गेट पर प्रदर्शन कर विद्यालय को नए भवन में शिफ्ट करने की मांग की। कहा कि जर्जर भवन में पढ़ाई करने से डर लगा रहता है।
अभिभावकों ने कहा कि नए भवन में विद्यालय शिफ्ट करने की मांग को लेकर जल्द एक प्रतिनिधिमंडल शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे से मिलेगा। इस मौके पर महेंद्र कालरा, सभासद जितेंद्र चानना, अजय कुमार, कुलदीप पाठक आदि थे।
विज्ञापन
इधर, कार्यवाह प्रधानाचार्य एपी गंगवार ने कहा कि विद्यालय नए बने भवन परिसर में जलभराव और भवन आने जाने के लिए रास्ता निर्माण नहीं किया है। इस कारण विद्यालय शिफ्ट नहीं किया गया है। व्यवस्थाएं पूर्ण होने पर विद्यालय नए भवन में शिफ्ट किया जाएगा। -
जीआईसी के प्रबंध समिति के अध्यक्ष नईम मियां ने कहा कि नवनिर्मित विद्यालय परिसर में जलभराव और आने जाने का रास्ता न होने से छात्र-छात्राओं को जर्जर भवनों में पढ़ाई करनी पड़ रही है। जर्जर भवन में पढ़ाई के लिए बच्चों को भेजना खतरनाक है। नए भवन में मिड-डे मील के लिए रसोई तक तैयार नहीं है।