फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Children made aware to stay away from drugs

बच्चों को नशे से दूर रहने के प्रति किया जागरूक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
Children made aware to stay away from drugs
खटीमा में आचार्य नरेंद्र देव स्कूल में जागरुकता शिविर में मौजूद अधिवक्ता व प्राविधिक कार्यकर्त? - फोटो : KHATIMA
खटीमा। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से आचार्य नरेंद्र देव स्कूल में जागरूकता शिविर लगाया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को उनके कानूनी अधिकारों जानकारी दी गई। साथ ही नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पैनल अधिवक्ता रामवचन ने विद्यार्थियों को स्थायी लोक अदालत के बारे में बताया। कहा कि स्थायी लोक अदालत का गठन विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के तहत हुआ है। इसमें टेलीफोन सेवा, बिजली, पानी सेवा, अस्पताल सेवा, डाक तार सेवा विभाग, बस सेवा, रेल सेवा, वायु सेवा, बीमा सेवा, शिक्षा आदि जन सेवा संबंधी मुद्दों सुनवाई कर उनका आपसी सुलह कराया जाता है। इसमें कोई कोर्ट फीस नहीं लगती है। प्रभु दयाल ने विद्यार्थियों को समाज के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी दी। वहां आरबी सिंह राणा, प्रधानाचार्य गीता वर्मा, एडवोकेट एनसी तिवारी, प्राविधिक कार्यकर्ता कमला गोस्वामी, माया देवी, मीरा देवी, अनु भटनागर, प्रेम सिंह बिष्ट, सुशील भट्ट, तिलक प्रसाद, शिवराज चंद आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed