फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   child reached Pathankot after roaming in Haridwar

हरिद्वार से घूमकर पठानकोट पहुंच गए बच्चे

Wed, 06 Apr 2016 11:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Wed, 06 Apr 2016 11:27 AM IST
विज्ञापन

घर से भागकर घूमने निकले तीन किशोर हरिद्वार घूमने के बाद गलत बस पकड़कर पठानकोट पहुंच गए थे। सफर के दौरान उन्होंने नौ हजार रुपये भी खर्च कर डाले। 

विज्ञापन


हालांकि बच्चों को घर से भागने का कोई मलाल नहीं है। दिल के कलेजों को सकुशल देखकर परिजनों के खुशी के आंसू छलक आए। 
बीते 2 अप्रैल की शाम प्रीत विहार कालोनी निवासी तीन किशोर घर से भाग गए। 

दो चौथी कक्षा के छात्र थे जबकि एक पढ़ाई नहीं करता था। आरोप था कि एक किशोर घर से 57 हजार रुपये की नकदी और जेवर भी साथ ले गया था। रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने सीओ सिटी राजेश भट्ट से मिलकर बच्चों की बरामदगी की मांग की थी। मंगलवार को तीनों पठानकोट के थाना नंबर 1 क्षेत्र में पुलिस को मिले। 
विज्ञापन


जिसके बाद परिजन वहां जाकर तीनों को साथ ले आए। एक किशोर ने बताया कि तीनों ने एक साथ हरिद्वार घूमने का प्लान बनाया था। हरिद्वार घूमने के बाद वे घर आने को बस में बैठे थे, लेकिन पठानकोट पहुंच गए। घर से वह 57 हजार रुपये ले गया था, जिनमें से 9 हजार रुपये खर्च हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोर ने अपने पिता के नंबर पर फोन कर पठानकोट में होने की जानकारी दी थी। जिसके बाद परिजन उन्हें अपने साथ ले आए। हालांकि बच्चे इतनी तल्खी से जवाब दे रहे थे कि जैसे उन्होंने कुछ गलत किया ही न हो। 

रम्पुरा चौकी इंचार्ज इंचार्ज कुलदीप अधिकारी ने बताया कि एक किशोर से 48 हजार रुपये की नकदी और जेवर बरामद हो गए हैं। लेकिन चिंता का कारण है कि छोटी की उम्र में बच्चों के दिमाग में घर से भागने का ख्याल कैसे आ गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed