फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   child died. drowning. sewer tank. house under construction

Udham Singh Nagar News: निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में डूब कर बच्चे की मौत

Sun, 06 Jul 2025 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Sun, 06 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
child died. drowning. sewer tank. house under construction
काशीपुर/महुआखेड़ा गंज। छह दिन से लापता बच्चे का शव शनिवार को एक निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

महुआखेड़ा गंज मोहल्ला शक्ति चौराहा निवासी अब्दुल हक ने बीती दो जुलाई को पैगा पुलिस चौकी में तहरीर दी थी। बताया कि उसका छह वर्षीय बेटा जुबैर एक जुलाई को दोपहर करीब 12:30 बजे घर से बिना बताए चला गया। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया शनिवार सुबह उन्हें पुलिस ने फोन करके बताया कि अलीगंज रोड स्थित शिवा ढाबा के पास बन रहे एक निर्माणाधीन मकान में बने सीवर टैंक में एक बच्चे का शव देखा गया है। मौके पर पहुंचकर परिजनों ने उसकी शिनाख्त जुबैर के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि जुबैर चार भाई और चार बहनों में सबसे छोटा था। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के मुताबिक शव लगभग चार दिन पुराना प्रतीत हो रहा है।
सीओ दीपक सिंह ने बताया जिस निर्माणाधीन मकान के सीवर टैंक से बच्चे का शव मिला है। उसके मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का स्पष्ट होगा। पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।

आखिर डेढ़ किमी दूर कैसे पहुंचा जुबैर?
जुबैर के परिजनों का कहना है कि घटनास्थल अलीगंज रोड स्थित शिवा ढाबा के पास बन रहे एक निर्माणाधीन मकान उनके घर से करीब डेढ़ किमी दूरी पर है। वह एक जुलाई की दोपहर करीब 12:30 बजे से गायब था। वह आखिर कैसे वहां पहुंचा इसकी जानकारी नहीं लग रही है। मृतक के भाई शाहरुख ने बताया यदि वह लगभग तीन-चार दिन पहले डूबा है, तो आज कैसे पता चल गया? आशंका जताई कहीं उसकी हत्या करके तो नहीं वहां फेंका गया।

जुबैर जब छह महीने का था तभी मां की हो गई थी मौत
आईटीआई थाना प्रभारी कुंदन रौतेला के मुताबिक परिजनों बताया कि जुबैर जब छह माह का था तब उसकी मां का भी इंतकाल हो गया था। उसकी मौसी नाजमा जुबैर को रामनगर से अपने साथ लेकर आ गई थी। तभी से वह उनके पास रहता था। बच्चा बोल नहीं पाता था, दिमागी रूप से कमजोर था। गुमशुदा की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज देखे तब बच्चा एक जुलाई को दिन में करीब एक बजे बघेलवाला रोड पर एक खेत में जिसमें बारिश का पानी था। उसमें नहाते हुए दिख रहा था। उसके बाद 1:45 बजे करीब अलीगंज रोड नेगी होटल के सामने के खेत में नहाते हुए दिख रहा था। वहां पर करीब 40 मिनट तक बच्चा नहाते हुए दिखा। उसके बाद चार से पांच बजे के करीब सड़क पर घूमते हुए दो-तीन दुकान वालों ने देख था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed