फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chief Minister Dhami met the youth at Lohiahead Stadium khatima

Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने ठेले पर खाए गोलगप्पे, फुटबॉल खेल रहे युवकों से की बातचीत; साझा किए अनुभव

Fri, 22 Mar 2024 11:32 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Updated Fri, 22 Mar 2024 11:32 AM IST
सार

सीएम धामी ने शाम को लोहियाहेड पहुंचने पर मिनी स्टेडियम में फुटबॉल खेल रहे स्थानीय युवकों के मध्य पहुंचकर उनके साथ अनुभव साझा किए। इसके साथ ही सीएम चारूबेटा स्थित शिव साईं मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना के बाद पीलीभीत के पास हनुमान मंदिर में पूजा की। 

विज्ञापन
Chief Minister Dhami met the youth at Lohiahead Stadium khatima
खटीमा में ठेले पर गोलगप्पे खाते सीएम पुष्कर धामी। संवाद

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शाम को लोहियाहेड पहुंचने पर मिनी स्टेडियम में फुटबॉल खेल रहे स्थानीय युवकों के मध्य पहुंचकर उनके साथ अनुभव साझा किए। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलेगा युवा - जीतेगा भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए हमारी सरकार ने युवा खिलाड़ियों के लिए खेल में भविष्य बनाने के लिए अनेकों योजनाएं शुरू की हैं। हमारे युवा खेल के माध्यम से एक विकसित भारत व श्रेष्ठ भारत की परिकल्पना को साकार करें। इसके लिए आवश्यक है कि उनके पोषाहार से लेकर एक सफल खिलाड़ी बनने तक हर वह सुविधा मुहैया कराई जाए जो उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें।

विज्ञापन


सीएम धामी ने खिलाड़ियों के साथ अपने बचपन की स्मृतियां व अपने पिता शेर सिंह धामी के सिखाए गए कड़े अनुशासन व लक्ष्य के प्रति एकाग्रता प्राप्त करने के तरीकों आदि से जुड़े अनुभवों को साझा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को अपने मध्य पाकर फुटबॉल खेल रहे युवा खिलाड़ियों में उत्साह देखने को मिला। विदित हो कि लोहिया हेड मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री के स्वर्गीय पिता की स्मृति में प्रत्येक वर्ष फुटबॉल टूर्नामेंट भी आयोजित किया जाता है। 
विज्ञापन


ये पढ़ें-  Lok Sabha Election 2024: कुमाऊं के इस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने वोटर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सीएम ने खटीमा चौराहे में ठेले पर खाए गोलगप्पे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बृहस्पतिवार देर शाम चंपावत से वापस खटीमा लौटे। खटीमा पहुंचने पर सबसे पहले मुख्यमंत्री चारूबेटा स्थित शिव साईं मंदिर पहुंचे जहां पूजा अर्चना के बाद पीलीभीत रोड स्थित हनुमान मंदिर में पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा चौराहे के पास रूककर रोहित चाट भंडार समेत दो ठेलों पर गोलगप्पे (पानी पूरी) खाए। इसके अलावा एक मिठाई की दुकान में जाकर मिठाई का स्वाद लिया। वहां पर कमल शर्मा, आशिता शर्मा, रित शर्मा, रमेश चंद्र जोशी, हिमांशु बिष्ट, मनोज बाधवा, सतीश गोयल आदि थे। इसके बाद मुख्यमंत्री धामी लोहियाहेड मार्ग, सुखापुल गांव होते हुए अपने कालापुल गांव पहुंचे। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को दोपहर में मुख्यमंत्री अल्मोड़ा के लिए रवाना होंगे। 

यूसीसी लागू करने पर मुस्लिम समाज ने सीएम का किया स्वागत
यूसीसी (समान नागरिक संहिता) लागू करने पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को स्मृति चिह्न देकर व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के खटीमा से चंपावत रवाना होने से पहले मुस्लिम समाज के लोग उनसे मिले। उन्होंने उत्तराखंड में यूसीसी लागू करने का समर्थन करते हुए कहा कि देश के दूसरे राज्यों में भी यूसीसी को समर्थन मिल रहा है। उन्होंने यूसीसी को जनहित में लाया गया कानून बताया। वहां पर इकबाल अहमद, खलील अंसारी, हाजी उस्मान, मो. आसिफ, वसीम अख्तर, सरताज अली, अब्बास रहमत अली, नजमुल हसन, इमरान,जुनैद, अलीम आदि थे। संवाद

मुख्यमंत्री को दी होली की बधाई
मुख्यमंत्री पुष्कर सिह धामी बुधवार को रात्रि विश्राम के लिए नगला तराई, कालापुल गांव स्थित अपने आवास पर थे। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री को होली पर्व की बधाई देने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पहुंचते रहे। मुख्यमंत्री ने भी सभी को होली की बधाई दी। वहां पर ठाकुर जितेंद्र सिंह, सतीश भट्ट, धन सिंह बिष्ट आदि थे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed