Lok Sabha Election 2024: कुमाऊं के इस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने वोटर
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए वोटरों की सूची तैयार होने के साथ ही बूथ भी तय हो गए हैं। बता दें कि, कुमाऊं के चंपावत जिले में सबसे कम मतदाता वाला बूथ है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए वोटरों की सूची तैयार होने के साथ ही बूथ भी तय हो गए हैं। कुमाऊं के चंपावत जिले में सबसे कम मतदाता वाला बूथ है जहां 50 से भी कम वोटर हैं। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर विधानसभा में सबसे अधिक वोटरों वाले बूथ में 1480 मतदाता हैं।
प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान केंद्र तय हो गए हैं। प्रदेश में पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा के लालढांग बूथ ऐसा मतदान केंद्र है जहां सिर्फ चार मतदाता हैं जबकि कोटद्वार के ढिकाला मतदान केंद्र में 10 तही मदाता हैं। कुमाऊं की बात करें तो चंपावत जिले के कोटकेंद्री मतदान स्थल में मात्र 47 मतदाता ही वोट डालने आएंगे।
ये पढ़ें- Deepak Rawat: कुमाऊं कमिश्नर को सुबह नहीं मिले पीआरडी जवान, एक दिन का कटेगा वेतन; दीपक रावत इस बात से नाराज
कुमाऊं में सबसे कम मतदाता वाले बूथ
जिला विधानसभा बूथ मतदाताचंपावत चंपावत कोटकेंद्री 47
नैनीताल लालकुआं हाथीखाल 75
पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ संतरापोखरी 91अल्मोड़ा अल्मोड़ा कटोजिया गुंठ 97
बागेश्वर बागेश्वर सिमगड़ी 115ऊधमसिंह नगर काशीपुर पुरुषोत्तम दास टंडर 246
कुमाऊं में सबसे अधिक मतदाता वाले बूथ
जिला विधानसभा बूथ मतदाता
ऊधमसिंह नगर गदरपुर हजयतनगर नं-3 कक्ष नं 1 1480
नैनीताल रामनगर पीरुमदारा कक्ष नं 1 1446पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ बिण-पूर्वी भाग 1264
अल्मोड़ा सोमेश्वर ढूमण गांव 1250चंपावत चंपावत टनकपुर 1245
बागेश्वर बागेश्वर मैगड़ी स्टेट 1209