फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   chhath mahaparva Starts with Khay Nhay

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व शुरू

Wed, 25 Oct 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Wed, 25 Oct 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
chhath mahaparva Starts with Khay Nhay
रुद्रपुर के छठपूजा घाट में पूजा के लिए वेदी सजाती महिलाएं - फोटो : amar ujala
नहाय-खाय के साथ छठ महापूजा की शुरुआत हो गई है। छठ घाट पर पूर्वांचल समाज की महिलाओं ने छठ पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। शुक्रवार सुबह सूरज को अर्घ्य चढ़ाने के बाद छठ पूजा का समापन होगा।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही कल्याणी नदी के किनारे बने छठ घाट पर रौनक रही। पूर्वांचल समाज की महिलाओं में पर्व को लेकर खासा उत्साह नजर आया। घाट पर महिलाओं ने छठ पूजा के लिए वेदियां तैयार कीं। मान्यता है कि छठी मइया भगवान सूर्य की बहन हैं।
विज्ञापन
इन्हें साक्षी मानकार सूर्य की आराधना की जाती है। छठ घाट पर पहुंची गोरखपुर मूल की आदर्श कालोनी निवासी बसंती देवी और सुनीता ने कहा कि बुधवार और बृहस्पतिवार को दो दिन महिलाएं कड़ा व्रत रखेंगी। बृहस्पतिवार की शाम को डूबते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाने के बाद अगली सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य चढ़ाकर महिलाएं अपना व्रत तोड़ेंगी। इसके साथ ही छठ पर्व का समापन हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed