फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   charges will be 5 thousand only now.

मोबाइल टावरों के डेवलपमेंट चार्ज को 50 से घटाकर 5 हजार किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
charges will be 5 thousand only now.
रुद्रपुर कलक्ट्रेट में विकास प्राधिकरण की बोर्ड बैठक में शामिल मंडलायुक्त। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की 13वीं बोर्ड बैठक में पीएम आवास योजना के तहत 1872 आवासों को औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है। इसके साथ ही आमजन को बेहतर कनेक्टीविटी देने के उद्देश्य से मोबाइल टावरों के डेवलपमेंट चार्ज को 50 हजार से घटाकर पांच हजार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कलक्ट्रेट के एपीजे अब्दुल कलाम सभागार मे मंडलायुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक का आयोजन किया गया। बैठक से पहले मंडलायुक्त ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शहीद ऊधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मंडलायुक्त ने कहा कि बोर्ड बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो 1872 आवास बनने है, उसको औपचारिक रूप से स्वीकार कर लिया गया है। इसमें निविदा की कार्यवाही गतिमान है।
विज्ञापन

कहा कि आमजन को बेहतर कनेक्टीविटी देने के उद्देश्य से मोबाइल टावरों के डेवलपमेंट चार्ज को 50 हजार से घटाकर पांच हजार करने का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को आउटसोर्स के रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्राधिकरण की कमेटी में वित्त विशेषज्ञ को भी अनिवार्य रूप से रखा जाए। कहा कि अवैध निर्माण पर सीलिंग व चालान की कार्रवाई जारी रखें। इसके साथ ही अवैध रूप से हो रहे कॉमर्शियल निर्माण पर ध्वस्तीकरण की कार्यवाही शीघ्र करें। वहां डीएम युगल किशोर पंत, जिला विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष हरीश काण्डपाल, जिला विकास प्राधिकरण सचिव एनएस नबियाल, एमएनए विशाल मिश्रा, पेयजल निगम ईई मृदुला सिंह, विवेक राय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने की काशीपुर तहसील का होगा आधुनिकीकरण
रुद्रपुर। बोर्ड बैठक में तय हुआ कि चार एकड़ भूमि में अंग्रेजों के जमाने की बनीं जीर्णशीर्ण काशीपुर तहसील का विकास प्राधिकरण की ओर से आधुनिकीकरण किया जाएगा। इसमें पार्किंग व वाणिज्य भवन बनाए जाएंगे। प्राधिकरण की ओर से निशुल्क काशीपुर तहसील की बिल्डिंग बनाई जाएगी। इसके एवज में प्राधिकरण की ओर से वाणिज्य भवनों से शुल्क वसूला जाएगा। प्राधिकरण की ओर से प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा जाएगा। संवाद
सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक हाजिरी लागू करने के दिए निर्देश
रुद्रपुर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने डीएम युगल किशोर पंत को सरकारी विभागों में बायोमेट्रिक प्रणाली को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। डीएम पंत ने कहा कि सभी सरकारी विभागों में कर्मचारी व अधिकारी बायोमेट्रिक हाजिरी लगा रहे हैं। संवाद

पुलिस भर्ती में पुरुष अभ्यर्थी नहीं फेंक पा रहे क्रिकेट बॉल
रुद्रपुर। मंडलायुक्त दीपक रावत ने एसएसपी मंजूनाथ टीसी से मिलकर पुलिस भर्ती की जानकारी ली। इसमें एसएसपी ने बताया कि पुलिस भर्ती में इस बार पुरुष अभ्यर्थी सबसे ज्यादा क्रिकेट बॉल फेंकने में फेल हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed