{"_id":"588b8d774f1c1b3e0fcf5a4c","slug":"charas-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":" एसटीएफ ने चार किलो चरस पकड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ ने चार किलो चरस पकड़ी
अमर उजाला ब्यूरो ऊधम सिंह नगर
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्पेशल टास्क फोर्स ने नेपाल से तस्करी कर लाई जा रही चार किलो चरस सहित एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। चरस का उपयोग ऊधम सिंह नगर जनपद में विधानसभा चुनाव के लिए किया जाना था। पुलिस ने आरोपी के विरुद्घ सबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
एसटीएफ को सूचना मिली कि नेपाल से अवैध रूप से तस्करी कर चरस भारत लाई जा रही है। सूचना पर एसटीएफ के उप निरीक्षक केपी टम्टा ने अपनी टीम के साथ तस्कर की घेराबंदी कर दी। इस दौरान अमाऊं पंचशील कॉलोनी के पास बनबसा की ओर से बाइक में आ रहे सुखविंदर सिंह निवासी पूरनपुर हाल निवासी बनबसा रेलवे स्टेशन के पास बाइक संख्या यूके 06 आर 5234 को चार किलो चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चरस विधानसभा चुनाव में उपयोग लिए लायी गई है। पुलिस आरोपी से चरस तस्करी में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस महानिरीक्षक ने एसटीएफ की टीम को 10 हजार रुपए के पुरस्कार की घोषणा की है। एसटीएफ की टीम में आरक्षी वीरेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह, किशोर कुमार, महेंद्र गिरी, सलमान आदि थे।