फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaos in Palika Board Meeting

पालिका बोर्ड बैठक में हुआ हंगामा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chaos in Palika Board Meeting
जसपुर में ईओ के खिलाफ धरना प्रदर्शन करते सभासद। - फोटो : KASHIPUR
जसपुर। नगर पालिका की बोर्ड बैठक हंगामे की भेंट चढ़ गई। ईओ से नाराज सभासदों ने नारेबाजी कर ईओ को हटाने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को बोर्ड बैठक चेयरमैन मुमताज बेगम की अध्यक्षता में हुई। इसमें पूर्व में हुई बैठक के प्रस्ताव कार्यों की समीक्षा की गई। इन कार्यों के न होने पर चेयरमैन के बेटे हाजी जाहिद एवं सभासदों ने ईओ एवं अन्य कर्मचारियों के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। ईओ एवं बोर्ड के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई और हंगामा होता रहा। इसी बीच सभासदों ने ईओ फहीम खां पर बदसलूकी का आरोप लगाया। हंगामा बढ़ता देख ईओ बैठक से उठकर चले गए। जिस पर सभासदों ने ईओ के खिलाफ धरना दिया और उन्हें हटाने की मांग करने लगे। बैठक में एजेंडे से संबंधित किसी भी बिंदु पर चर्चा नहीं हुई।

कहा गया कि कर्मचारियों द्वारा सभासदों का सम्मान न दिया जाता, पीएम आवास योजना के पात्रों को किस्त न देकर परेशान किया जाता, पूर्व में प्रस्ताव पास हुए हैंडपंप व पानी की टंकी लगाए जाने आदि पर चर्चा की गई। सभासदों ने एक सुर में कहा कि सरकार गरीबों को छत मुहैया कराने का कार्य कर रही है लेकिन पालिका कर्मचारी योजना के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। वहां पर विधायक आदेश चौहान, सुधीर विश्नोई, गजराज सिंह, रूबी प्रधान, शाहनवाज, सत्येंद्र कुमार, जाकिर हुसैन, सुभाष शर्मा, दानिश, नफीस, फहीम, कमल कुमार, मेहनाज परवीन, साजिया परवीन, रुपा देवी, राजरानी, उमेश कुमार, मुकेश प्रधान, इंतजार हुसैन, हाजी राशिद, देवेश शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed