फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chandrasekhar Azad Statue Soon in Bazpur

बाजपुर में स्थापित होगी महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Chandrasekhar Azad Statue Soon in Bazpur
बाजपुर नगर पालिका बोर्ड की बैठक की अध्यक्षता करते पालिकाध्यक्ष गित्ते। - फोटो : BAZPUR
बाजपुर। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में स्वाधीनता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित करने सहित 30 प्रस्ताव पारित किए गए। सोमवार को पालिका सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता पालिकाध्यक्ष गुरजीत सिंह गित्ते ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नगर को विशेष पहचान दिलाना उनकी प्राथमिकता है। इस बीच ईओ जगदीश चंद्रा ने पिछली बैठक की कार्यवाही और सितंबर 2020 से दिसंबर 2020 तक का आयव्यय का ब्योरा रखा। वहां पर सभासद सादक हुसैन, परवीन जहां, मो. आसिफ, मिथलेश वर्मा, प्रेमवती, मोहन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

ये प्रमुख प्रस्ताव हुए पारित
- स्वाधीनता सेनानी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थापित होगी
- दवाई छिड़काव के लिए एक हजार लीटर का टैंकर खरीदना
- भौना इस्लामनगर और राजीव नगर में विकास कार्यों के लिए शासन से बजट की मांग
- पालतू जानवर गाय, भैंस, कुत्ता आदि की मौत पर शव के निस्तारण का शुल्क निर्धारित करना
- गृहकर का सर्वे 10 वर्ष के लिए किए जाना
- मांस की दुकानें घनी आबादी से दूर एक साथ स्थापित करने
- सिंगल यूज प्लास्टिक को प्रतिबंध करने
- सेप्टिक मैनेजमेंट सेल प्रोटोकॉल 2019 उपनियम पर कोई आपत्ति नहीं आने पर नियमानुसार दरों का अनुमोदन किए जाने
- संविदा कर्मचारियों को वर्ष में 14 आकस्मिक अवकाश और वर्दी दिया जाएगा
- घर-घर से कूड़ा एकत्र करने के लिए दो ई-रिक्शा खरीदे जाएंगे
- सबमर्सिबल, हैंडपंप का खुदान करने पर पांच हजार रुपये शुल्क, अनुमति नहीं लेने पर दस हजार रुपये अर्थदंड
- आउटसोर्स कर्मचारियों को 2011 से पीएफ का भुगतान किया जाएगा
-मृत मवैशियों को दबाने के लिए नगर से दूर शासन से जमीन उपलब्ध कराने की मांग
- विभिन्न विकास कार्यों के लिए शासन से धनराशि के लिए पत्राचार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed