फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chamgadarh in usnagar

Udham Singh Nagar News: निपाह वायरस को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क

Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Chamgadarh in usnagar
दिनेशपुर के वार्ड पांच में एक पेड़ पर लटके चमकादड़। संवाद
रुद्रपुर। केरल में निपाह वायरस के मामलों के बाद जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को वायरस को लेकर जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। यह वायरस चमकादड़ों से इंसानों में फैलना पाया गया है। ऐसे में दिनेशपुर में चमकादड़ों की काॅलोनी होने के चलते जिला प्रशासन भी इसे गंभीरता से ले रहा है।
विज्ञापन

केरल में निपाह वायरस से संक्रमित छह लोग मिले थे। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में अब दूसरे राज्यों को सतर्क किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार चमकादड़ों को भी निपाह वायरस का वाहक माना जाता है। इनकी लार या पेशाब से फलोें में वायरस पहुंचता है और इसके सेवन में इंसान संक्रमित होता है। लिहाजा जिन राज्यों में चमकादड़ों की कालोनियां हैं, वहां ज्यादा सर्तकता बरती जा रही है। जिले के दिनेशपुर में भी दशकों से चमकादड़ों की पूरी काॅलोनी मौजूद है। शहर के वार्ड नंबर पांच स्थित स्वास्थ्य केंद्र, आईटीआई परिसर और जाफरपुर रोड पर करीब 15 पेड़ों पर हजारों चमकादड़ों का आशियाना है।
विज्ञापन


निपाह वायरस को लेकर जिला प्रशासन संवेदनशील है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ इसको लेकर चर्चा की गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए है कि वे निगरानी रखने के साथ ही एहतियातन तैयारियां करा लें, जहां तक दिनेशपुर में चमकादड़ों का सवाल है तो डीएफओ से बात करेंगे। वे देख लें कि अगर कोई ऐसी स्थिति बनती है तो वे बचाव के लिए क्या कार्रवाई कर सकते हैं। - उदयराज सिंह, डीएम, ऊधमसिंहनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed