{"_id":"593ee6771126f4ec0b8b4e9d","slug":"chalan-on-no-high-security-number-plate","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट नहीं तो कटेगा चालान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरटी नंबर प्लेट नहीं तो कटेगा चालान
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बगैर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ रही पुरानी गाड़ियों पर परिवहन विभाग ने आखें तरेर ली हैं। गाड़ियों की नंबर प्लेट का फर्जीवाड़ा रोकने और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन कराने के लिए परिवहन विभाग ने अभियान तेज कर दिया है।
वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2012 में आदेश दिया था। उसके बाद परिवहन विभाग की ओर से सभी नये वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें लगाई जा रही हैं। इसके बावजूद जिले में अभी भी कई पुराने वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट नहीं लगी हैं।
इस पर परिवहन विभाग अब सख्ती बरतेगा। विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने के लिए कार्यालय में काउंटर भी खोले हैं। इसके अलावा वाहनों की चेकिंग के लिए विशेष चेकिंग अभियान चलाए जाने की तैयारी है।
विज्ञापन
एआरटीओ नंद किशोर ने बताया कि पुरानी गाड़ियों के लिए हाई सिक्योरटी रजिस्ट्रेशन प्लेट पहुंचने लगी हैं। कई वाहन स्वामियों ने इसके लिये आवेदन किया है। बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट के गाड़ी चलाने वालों पर विभाग सख्ती करने जा रहा है। वाहन स्वामी आवेदन के दो दिन के भीतर निर्धारित शुल्क पर नई नंबर प्लेट हासिल कर सकते हैं।
‘हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए कोर्ट के स्पष्ट आदेश है। इसके बावजूद वाहन स्वामी नहीं चेत रहे। कई पुरानी गाड़ियां बिना हाईसिक्योरिटी प्लेट के ही चल रही हैं। ऐसे वाहन स्वामियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट न लगाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।’
राजीव मेहरा,
संभागीय परिवहन अधिकारी
एचएसआरपी का निर्धारित शुल्क
स्कूटर/बाइक- 245 रुपये
कार- 425 रुपये
टैंपो- 267 रुपये
मैजिक वाहन- 424 रुपये
ट्राली/ ट्रक 447 रुपये
एचएसआरपी के फायदे
- ऑनलाइन मोजूद रहेगा वाहन का ब्यौरा
-फर्जी नंबर करने वालों पर लगेगी रोक
- रात्रि में दुर्घटना कम होने की आशंका लाइट पड़ने पर चमकती है प्लेट
- एक नंबर प्लेट से दो गाड़ियां चलाने वालों का चल जायेगा पता
- अन्य राज्यों में प्रवेश के दौरान नहीं आयेगी दिक्कत