फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Chaiti Fair Will Commencce as Usual

13 से 30 अप्रैल तक ही लगेगा चैती मेला, प्रशासन ने लिया अंतिम निर्णय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Apr 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
Chaiti Fair Will Commencce as Usual
काशीपुर एसडीएम कार्यालय में चैती मेले को लेकर बैठक करते मेला अधिकारी। - फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। चैती मेले की समयावधि को लेकर चल रहा संशय प्रशासन और व्यापारियों की बैठक के बाद समाप्त हो गया है। व्यापारियों ने मेले की समयावधि 18 अप्रैल से छह मई तक करने की मांग की थी। बृहस्पतिवार को प्रशासन ने व्यापारियों और शहर के गणमान्य लोगों के साथ बैठक कर मेले को 13 से 30 अप्रैल तक ही आयोजित करने का निर्णय लिया है। कोरोना की गाइडलाइन के अनुसार मेले का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान पंडा वंश गोपाल और मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री का कहना था कि चैती मेेले में हजारों लोगों की श्रद्धा है जिसके चलते मेले को स्थगित नहीं किया जा सकता। लोगों ने मेला क्षेत्र में सड़कों की चौड़ाई अधिक रखने, साफ-सफाई की व्यवस्था करने और मेले में आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करने की मांग भी रखी।
विज्ञापन

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने दुकानदारों से हर दुकान पर अग्निशमन उपकरण और कम से कम 200 लीटर पानी रखने की अपील की। इसके बाद सभी ने प्रशासन द्वारा तय की गई समयावधि में ही मेला आयोजित करने पर सहमति दी। मेला अधिकारी/एसडीएम गौरव कुमार ने बताया कि मेले में झूले आदि के लिए जल्द ही टेंडर जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, पार्षद गांधार अग्रवाल, अनिल कुमार, विजय मेहरोत्रा, संजीव अग्रवाल, कमल गुजराल, कुुष्ण गोपाल, विवेक अग्निहोत्री, मनोज अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed