{"_id":"5d41e3348ebc3e6cb5684d2f","slug":"century-mill-s-paper-sent-from-the-container-train-for-the-first-time-from-kashipur-kashipur-news-hld3511447185","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर से पहली बार कंटेनर ट्रेन से भेजा गया सेंचुरी मिल का पेपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशीपुर से पहली बार कंटेनर ट्रेन से भेजा गया सेंचुरी मिल का पेपर
विज्ञापन
काशीपुर की आईजीएल फैक्ट्री में कंटेनर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते अधिकारी।
- फोटो : KASHIPUR
काशीपुर। अपोलो लोजिस्टिक सोल्यूशन एवं आईजीएल के संयुक्त उपक्रम काशीपुर इंफ्रास्ट्रक्चर फ्रीजेट टर्मिनल प्रा. लि (केआईएफटीपीएल) की ओर से पेपर लदी 45 बोगियों की मालगाड़ी को गुजरात के लिए रवाना किया गया। काशीपुर से पहली बार ब्लॉक ट्रेन भेजी गई है, जिसमें सेंचुरी पेपर मिल का कागज लदा है। यह पेपर नाइजीरिया के लिए निर्यात किया गया है।
उत्तराखंड में मात्र दो कंटेनर डिपो हैं। इनमें से एक आईजीएल और अपोलो लोजिस्टिक सोल्यूशन का डिपो है। बुधवार को कंटेनर कार्पोरेशन ऑफ इंडिया (कॉनकॉर) की ओर से रांउड ट्रिप के तहत ब्लॉक ट्रेन काशीपुर भेजी गई। यहां से पहली बार 45 बोगियों में लालकुआं स्थित सेंचुरी पेपर मिल का कागज मुंद्रा (गुजरात) के लिए रवाना किया गया। इस ट्रेन में 40 फुट लंबाई के 45 कंटेनर लगाए हैं। यह कंटेनर पांच दिनों में मुंद्रा (गुजरात) पोर्ट पहुंचेगा। वहां से समुद्री रास्ते से पेपर नाइजीरिया पहुंचेगा।
केआईएफटीपीएल के डिप्टी मैनेजर पराग अग्रवाल ने बताया कि काशीपुर से पहली बार ब्लॉक ट्रेन भेजी गई है। आईजीएल, सेंचुरी पेपर मिल के अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर आईजीएल के कार्यकारी निदेशक एमके राव, प्लांट हैड सुधीर अग्रवाल, वाइस प्रेसीडेंट (वित्त एवं एकाउंट) मधुप मिश्रा, सेंचुरी पेपर मिल के वाइस प्रेसीडेंट अजीत दास, महाप्रबंधक केएल गुप्ता आदि थे।