फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   CDO got angry

कार्यालय में गंदगी देख बिफरे सीडीओ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
CDO got angry
काशीपुर ब्लॉक कार्यालय का निरिक्षण करते सीडीओ हिमांशु खुराना। संवाद - फोटो : KASHIPUR
सीडीओ हिमांशु खुराना ने मंगलवार को परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी के साथ ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय में एक कर्मचारी गैर हाजिर मिला जिस पर उन्होंने बीडीओ को कर्मचारी का स्पष्टीकरण लेने के आदेश दिए हैं। कार्यालय में जगह- जगह गंदगी और बेतरतीब ढंग से फाइलें रखने पर भी उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

ब्लॉक कार्यालय में उन्होंने बीडीओ से कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। कक्षों के बाहर नंबर नहीं लिखे दिखे। साथ ही फाइलों पर भी धूल जमी मिली जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। कार्यालय परिसर में जगह- जगह गंदगी के ढेर पर सीडीओ बिफर गए। उन्होंने बीडीओ से सभी कक्षों में नंबर लिखने को कहा जिससे लोग आसानी से अधिकारियों, कर्मचारियों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

दफ्तर में ही सीडीओ ने एक कर्मचारी की कुर्सी खाली होने पर उसका नाम पूछा। बीडीओ ने बताया कि कुर्सी कर्मचारी नवीन चंद्र डालाकोटी की है जो अनुपस्थित है। उन्होंने कर्मचारी से स्पष्टीकरण लेकर रिपोर्ट उन्हें भेजने के निर्देश दिए। कई कर्मचारियों के पास उनके विभागीय पहचान पत्र नहीं थे। पूछने पर कोई भी कर्मचारी पहचान पत्र न रखने का कारण नहीं बता सका। उन्होंने कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए पहचान पत्र लेकर कार्यालय में आने को कहा। उन्होंने आईआईएम के पास निर्माणाधीन हाट बाजार भवन और निर्माणाधीन पर्यटक विश्राम गृह का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed