{"_id":"6834c63d9ee32350310790a3","slug":"cctv-cameras-will-be-installed-in-sunday-market-kashipur-news-c-235-1-ksp1002-127549-2025-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: संडे बाजार में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: संडे बाजार में लगाए जाएंगे सीसीटीवी कैमरे
Tue, 27 May 2025 01:21 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Tue, 27 May 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर। संडे बाजार में भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने व महिलाओं के पर्स व जेवरातों पर हाथ साफ करने वालों की अब खैर नहीं। संडे बाजार को अब सीसीटीवी कैमरों से लैस किया जाएगा। सोमवार को कोतवाली प्रभारी अमर चंद शर्मा ने बताया कि जसपुर खुर्द में लगने वाले संडे बाजार में आए दिन भीड़ का फायदा उठाकर जेब काटने व महिलाओं के पर्स, रुपये व जेवरातों पर हाथ साफ करने की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि संडे बाजार में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए ठेकेदार को संडे बाजार में सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कैमरे लगाने का आदेश दिया है। बता दें कि बीते दिन संडे बाजार में एक पत्रकार की पत्नी का थैला काट कर उसमें रखे सोने के टाॅप्स व लगभग पांच हजार चोरों ने उड़ा लिए थे। वहीं इसी बाजार में तीन अन्य महिलाओं के साथ भी ऐसी ही घटनाएं हो चुकी हैं। कोतवाली प्रभारी ने कहा कि सुरक्षा की दृष्टि से जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन