फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Catering worker dies after being crushed by unknown vehicle in rudrapur

Road Accident: अज्ञात वाहन ने कैटरिंग कर्मी को कुचला, मौत; मंडी परिषद की जमीन पर शादी के लिए सजा था पंडाल

Tue, 18 Feb 2025 05:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 18 Feb 2025 05:36 PM IST
सार

सिडकुल में मंडी परिषद की जमीन पर हो रहे शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आए कैटरिंग कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

विज्ञापन
Catering worker dies after being crushed by unknown vehicle in rudrapur
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

 

विज्ञापन

रुद्रपुर के सिडकुल में मंडी परिषद की जमीन पर हो रहे शादी समारोह में कैटरिंग का काम करने आए कैटरिंग कर्मी को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।

 

सिडकुल चौकी पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन के सटी मंडी परिषद की जमीन पर एक व्यक्ति के वाहन से कुचलकर मौत होने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां पर वैवाहिक कार्यक्रम के लिए सज रहे पंडाल में एक व्यक्ति का शव पड़ा था। व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने कुचला था। पुलिसकर्मियों ने वहां टेंट व सजावट का काम कर रहे लोगों से जानकारी ली तो घटना के बारे में कोई कुछ नहीं बता सका।

विज्ञापन

मृतक की पहचान उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से मदन पाल (58) निवासी ग्राम मितली बागपत के रूप में हुई। मृतक शादियों में कैटरिंग का काम करता था। अंदेशा जताया जा रहा है कि मृतक कैटरिंग का काम करने आया था और पंडाल में सो गया था। इसी बीच वहां सामान छोड़ने आए किसी वाहन ने सोते समय उसको कुचल दिया और उसकी मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वहां से वाहन लेकर फरार हो गया। इधर पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से संपर्क करने में जुटी है। इसके साथ ही पुलिस वहां काम करते छह लोगों को पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना पंतनगर प्रभारी सुंदरम शर्मा ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पांच संदिग्धों को हिरारत में लिया है। उनसे पूछताछ कर अज्ञात वाहन चालक का पता लगा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed