फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case registered against four including husband for forcing them to commit suicide

Udham Singh Nagar News: आत्महत्या के लिए विवश करने पर पति समेत चार पर केस दर्ज

Mon, 26 Feb 2024 01:11 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर Updated Mon, 26 Feb 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
Case registered against four including husband for forcing them to commit suicide
प्रतीकात्मक
काशीपुर। मायके में रह रही विवाहिता की मौत के मामले में पुलिस ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। ग्राम गंगापुर निवासी गंगाराम ने कुंडा थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा कि वर्ष 2021 में उसने अपनी बेटी कंचन उर्फ शीलू (26) का विवाह मुरादाबाद स्थित कटघर निवासी राजू कुमार पुत्र कलुआ के साथ किया था। शादी में हैसियत के मुताबिक दान-दहेज दिया था। आरोप है कि पति व अन्य ससुरालियों ने दहेज में दो लाख रुपये और कार की मांग कर विवाहिता कंचन को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। वहीं बेटी पैदा होने के बाद से ससुराली और अधिक परेशान करने लगे। इस मामले में ससुरालियों के खिलाफ दहेज एक्ट का केस न्यायालय में पहले से विचाराधीन है। आरोप लगाया कि बेटी के पति ने उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए थे। इससे क्षुब्ध होकर उसकी बेटी ने 22 फरवरी को जहरीला पदार्थ खा लिया। कुंडा थाना प्रभारी दिनेश फर्त्याल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी पति राजू कुमार, सास, जेठ व एक रिश्तेदार के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed