{"_id":"65c68326bf9a4d01dc01e696","slug":"case-registered-against-four-including-hr-manager-of-innovative-company-rudrapur-news-c-242-1-rdp1001-108148-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Udham Singh Nagar News: इनोवेटिव कंपनी के एचआर मैनेजर सहित चार पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Udham Singh Nagar News: इनोवेटिव कंपनी के एचआर मैनेजर सहित चार पर केस दर्ज
Sat, 10 Feb 2024 01:25 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, ऊधम सिंह नगर
Updated Sat, 10 Feb 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
पंतनगर। एक युवक ने सिडकुल पंतनगर की इनोवेटिव पैकेजिंग कंपनी प्रबंधन की लापरवाही के चलते उनकी पिता की मौत होने का आरोप लगाया है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने कंपनी के एचआर मैनेजर, प्लांट हेड सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया है।
संजयनगर खेड़ा साई मंदिर रुद्रपुर निवासी गौरव दास गुप्ता ने कोर्ट को बताया कि उसके पिता किरन शंकर दास गुप्ता इनोवेटिव पैकेजिंग में ठेकेदार अखिलेश कुमार के अधीन मजदूरी का कार्य कर रहे थे। बीती 30 जुलाई की शाव वह कंपनी में काम करने गए थे। इस दौरान कंपनी प्रबंधन और ठेकेदार की लापरवाही से हुई दुर्घटना में आई चोटों के कारण 31 जुलाई को कंपनी परिसर परिसर में ही उनकी मौत हो गई। ठेकेदार व स्टोर कीपर ने उसके पिता को जिला अस्पताल में पहुंचाया था। वह और उसके परिजन पिता के दाह संस्कार व धार्मिक रीति रिवाजों में लगे रहने के कारण समय से एफआईआर दर्ज नहीं करा सके थे। तीन अगस्त को उसने सिडकुल पुलिस चौकी, पंतनगर थाना में तहरीर दी। कार्यवाही नहीं होने पर उसने एसएसपी को भी सूचना दी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने एचआर मैनेजर, प्लांट हेड, प्रबंध निदेशक, ठेकेदार अखिलेश और स्टोर कीपर मुकेश कुमार पर केस दर्ज किया है।